मध्य प्रदेश में सर्दी की वापसी , दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

- मध्य प्रदेश के मौसम में हुआ बदलाब
- तेज धूप और हल्का कोहरा छाया रहा
- 25 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार नजर
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में कुछ राहत महसूस हो रही थी। 23 जनवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।जिससे ठंड में कमी महसूस हुई है।
खासकर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और अन्य प्रमुख शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।इसके बाद भी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट की सम्भावना बताई है।और 25 जनवरी से राज्य में फिर से सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
मध्य प्रदेश के मौसम में हुआ बदलाब
मौसम विभाग की माने तो , पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश में पारा लगातार बढ रहा है। सर्दियों की शुरुआत में जहां दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे था।वहीं अब यह 28 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का असर कुछ कम होता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें:-20 हजार की रिश्वत लेते हुए , सब इंजीनियर को लोकायुक्त ने पकड़ा , 1.42 लाख रुपए की कर रहा था माग
इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम जैसे शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। नर्मदापुरम में रात का तापमान सबसे ज्यादा, यानी 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है।
सागर, बैतूल, धार, गुना और ग्वालियर जैसे शहरों में तापमान 12 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।जो कि सर्दी से राहत का संकेत है। लेकिन पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे वहां की सर्दी अभी भी कुछ हद तक बनी हुई है।
तेज धूप और हल्का कोहरा छाया रहा
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 23 जनवरी को हल्का कोहरा छाया रहेगा। हालाकि इसके बाद दिन में मौसम काफी गरम रहा है।इस क्षेत्र में तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था। यह मौसम उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो पिछले कुछ दिनों से ठंड के कारण परेशान थे।
मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। भोपाल में 28.7 डिग्री, इंदौर में 29.2 डिग्री, जबलपुर में 28.3 डिग्री, और उज्जैन में 28.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।वहीं, कुछ जगहों पर जैसे पचमढ़ी में 25.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में फिर से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में हवा का रुख उत्तर दिशा में हो जाएगा। यह बदलाव मध्य प्रदेश के मौसम में ठंड की वापसी का कारण बनेगा। जेट स्ट्रीम की हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में वृद्धि होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:-किसानो के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 31 जनवरी से पहले करे यह काम , नही तो नही मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त
लेकिन अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण दक्षिण-पूर्वी हवा की जगह उत्तर दिशा की हवा आना शुरू होगी। इससे राज्य में तापमान में गिरावट होगी। और 25 जनवरी से एक बार फिर से तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
25 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार नजर
25 जनवरी से फिर से तेज ठंड के संकेत मिल रहे है क्योंकि उत्तरी हवाएं राज्य में प्रवेश करने जा रही है। इस दौरान रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी।और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश के शहरों का ताजा तापमान
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल 23 जनवरी को कैसा रहा
- नर्मदापुरम: रात का तापमान 2 डिग्री, दिन का तापमान 30 डिग्री
- भोपाल: रात का तापमान 2 डिग्री, दिन का तापमान 28.7 डिग्री
- ग्वालियर: रात का तापमान 4 डिग्री, दिन का तापमान 28 डिग्री
- सागर: रात का तापमान 16 डिग्री, दिन का तापमान 6 डिग्री
- धार: रात का तापमान 2 डिग्री, दिन का तापमान 28.3 डिग्री
- इंदौर: रात का तापमान 9 डिग्री, दिन का तापमान 29.2 डिग्री
- उज्जैन: रात का तापमान 8 डिग्री, दिन का तापमान 28.7 डिग्री
- जबलपुर: रात का तापमान 4 डिग्री, दिन का तापमान 28.3 डिग्री
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि मध्य प्रदेश में अभी के मौसम में हल्की राहत है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में फिर से कड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली घटना सीएम हेल्पलाइन मे शिकायत करने बाला गया जेल जानिए क्या है पूरा मामला