MP Employee News: 7 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर,सब काम छोड़ कर तुरंत करे यह काम
आदेश के बाद अब अधिकारी व कर्मचारीआधार को लिंक करवाने के साथ ही समग्र आईडी मेप करवा रहे है।इसके बाद संविदा कर्मचारियों के भी आधार लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
- अलग-अलग नाम होने के कारण दिक्कत
- शेष 30% अधिकारियो का कार्य फरवरी में पूरा
- संविदा कर्मचारियों का भी जल्द आएगा नंबर
MP Employee News : मध्यप्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह कार्य करना होगा जरूरी।ऐसा नहीं करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रूक सकता है।सभी सरकारी कर्मचारी का आधार लिंक और समग्र आईडी मेप कारवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
और यह कार्य 28 फरवरी तक हर हाल में करवाना होगा।इसके लिए सभी कार्यालयों में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद अब अधिकारी व कर्मचारीआधार को लिंक करवाने के साथ ही समग्र आईडी मेप करवा रहे है।इसके बाद संविदा कर्मचारियों के भी आधार लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। संविदा कर्मचारियो का नम्बर भी जल्दी ही आने वाला है।
बैतूल जिले में हुआ यह कार्य
बैतूल जिले में भी यह कार्य तेजी से हो रहा है।यहां जिले भर में सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या कुल 15 हजार हैं। इसमें से 11 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों का आधार लिंक और समग्र आईडी मेपिंग का काम पूरा किया है।अभी भी 30% अधिकारियों व कर्मचारियों का आधार लिंक हो बाकी है। जल्द ही कर्मचारियों ने आधार लिंक नहीं कराया तो उनका वेतन रूक सकता है।इसकी लास्ट डेट 28 फरवरी रखी गई है।
यह भी पढ़ें:–Madhya Pradesh News: पुलिस वालों को मसाज करने का शौक पड़ गया भारी हो गया चौंकाने वाला घटनाक्रम और फिर हो गई कार्रवाई
अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी कार्यवाही पूरी करनी होगी। फरवरी माह में आधार लिंक का कार्य पूरा न होने पर वेतन नहीं दिया जाएगा। इस आदेश के चलते अधिकारी व कर्मचारी अब बड़ी परेशानी में आ गए है।लेकिन आदेश जारी होते ही वे सभी अधिकारी-कर्मचारी इस कार्य में जुट गए हैं।
अलग-अलग नाम होने के कारण दिक्कत
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग में कई प्रकार की समस्या आ रही है। कई कर्मचारियों का दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होने की वजह से उनका आधार लिंक नहीं हो रहा है। अब दस्तावेजों में नाम, सरनेम और जन्म तारीख में जो मिस्टेक आ रही है।उसे सुधारने का कार्य कर रहे है।
इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी आधार सेंटरों के चक्कर लगा रहे है।कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जिनका आधार कार्ड अभी तक अपडेट नहीं हुआ है।जिसमें जन्म तारीख के नाम पर केवल वर्ष की ही जानकारी दी गई है।ऐसे में आधार अपडेट होने में दिक्कत आ रही है।
शेष 30% अधिकारियो का कार्य फरवरी में पूरा
इस विषय में बैतूल के जिला कोषालय अधिकारी अरूण वर्मा ने कहा हैं कि जिले में 70 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों का आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है।और जो 30 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों का आधार लिंक और मैपिंग का कार्य बचा है। वो कार्य फरवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा।
संविदा कर्मचारियों का भी जल्द आएगा नंबर
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को 28 फरवरी तक का समय दिया गया है।इस समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ तो वेतन रूक सकता है।और उन्हे विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। अभी केवल नियमित कर्मचारियों के आधार लिंक का कार्य शुरू किया गया है।इसके बाद संविदा कर्मचारियों के भी आधार लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। संविदा कर्मचारियो का नम्बर भी जल्दी ही आने वाला है।