Aaj Ka Rashifal 2 February 2025 : आज चंद्रमा का संचार मीन राशि पर है,देवी सरस्वती की कृपा इन राशियों पर होगी,जानिए
चंद्रमा इस गोचर में शुक्र के साथ मिलकर बसंत पंचमी पर कलानिधि योग बना रहे हैं जबकि आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रह योग भी बन रहा है।
Aaj Ka Rashifal 2 February 2025 : 2 फरवरी दिन रविवार आज ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात मीन राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में शुक्र के साथ मिलकर बसंत पंचमी पर कलानिधि योग बना रहे हैं जबकि आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रह योग भी बन रहा है। आज का दिन कई राशियों के लिए देवी सरस्वती की कृपा से शुभ रहेगा जिनमें मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातक विशेष रूप से लाभ पाएंगे।
मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि 2 फरवरी के अनुसार रविवार को मेष राशि वालों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक दुर्बलता रहेगी, किसी सामान के गुम हो जाने से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।अध्ययन के लिए यात्रा करना पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, दोस्तों और परिजनों के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।
वृषभ राशि
आज का राशिफल वृषभ राशि 2 फरवरी 2025 के अनुसार रविवार के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों के साथ होगी, किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए आतुर रहेंगे। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा।खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, किसी बुद्धिजीवी से वार्तालाप होगा।
मिथुन राशि
आज का राशिफल मिथुन राशि 2 फरवरी के अनुसार अपने आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लेंगे, दूसरों की बातों को गंभीरता से सुना करें, मजाक मस्ती में किसी का नुकसान कर बैठेंगे।आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन मशीनरी से सावधान रहें, माता पिता का सम्मान करें।
कर्क राशि
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 2 फरवरी को दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे, दोस्तों के साथ किसी नए व्यापार की शुरुआत करने का मन होगा।आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक आयोजनों में आपकी अहम भूमिका रहेगी, दूसरों की उन्नति देख स्वयं को बदलने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार क्रोधी प्रवृत्ति के कारण तनाव बना रहेगा, अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी, व्यवसाय में मन न लगने से स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कर्मचारियों से उचित सहयोग न मिलने से परेशानी होगी।
कन्या राशि
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 2 फरवरी रविवार को परिजनों को महत्व न देने से वे नाराज हो सकते हैं, जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, भवन भूमि निवेश के योग बन रहे हैं जो शुभ और लाभप्रद रहेंगे।
तुला राशि
रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 2 फरवरी को तुला राशि वाले कम बोलें, अच्छा बोलें, दूसरों की निंदा करने से बचें, आप बहुत जल्द दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे।अपने इस व्यवहार को बदलें, सोच समझकर निर्णय लेने और पिता के मार्गदर्शन से रूके कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 2 फरवरी को अपने आपको बदलने की कोशिश करें, समय के साथ चलें। परिवार में आपके किए कार्यों की प्रशंसा होगी, जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ाने में लाभकारी रहेगा।आज शाम के समय आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंग। संतान के किए किसी प्रकरण से परेशानी आ सकती है ।
धनु राशि
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 2 फरवरी को हर किसी से अपने मन की बात ना बोला करें, वर्ना आप मुश्किल में आ सकते हैं।आपको आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे, वाहन मशीनरी घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। भाइयों के व्यवहार से दुखी होंगे।
मकर राशि
मकर राशिफल 2 फरवरी के अनुसार समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा, समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी, मानसिक शांति का आभास होगा।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। धार्मिक रूचि बढ़ेगी, संतान के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है।
कुंभ राशि
कुंभ राशिफल 2 फरवरी को रविवार के अनुसार जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें, बिना सोचे समझें किए निवेश से नुकसान संभव है।यदि आपने कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बनाया है तो उसके सभी पक्षों की जांच कर लें।परिवार में सभी को समान महत्व दें, आपके द्वारा व्यवहार के कारण लोग आपसे नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य यथावत बना रहेगा।
मीन राशि
2 फरवरी के अनुसार समय पर कार्य को करना सीखें, आज पड़ोसियों से सहयोग मिलने के कारण रूके कार्य पूरे होंगे, भवन भूमि से संबंधित कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा, यात्रा संभव है। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Union Budget 2025-26 : बजट में वित्त मंत्री ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात,टैक्स में मिली बड़ी छूट