मध्यप्रदेश में एक दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हुए यहां से वहा , किसे कौनसे जिलों में किया गया पदस्थ देखे सूची

कल देर रात मध्य प्रदेश शासन के 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं।उसके बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के भी स्थानांतरण देर रात किए गए हैं।

  • अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी
  • मध्य प्रदेश शासन के 42 आईएएस  के स्थानांतरण
  • किसको किस जगह किया गया पदस्थ

SAS Offesers Transfer News : मध्य प्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है।कल देर रात मध्य प्रदेश शासन के 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं।उसके बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के भी स्थानांतरण देर रात किए गए हैं।

इस स्थानांतरण में श्रीमती नंदा भलावे ,राकेश कुशी ,श्रीमती इला तिवारी, अभिषेक दुबे ,सुश्री लता शरणागत ,इच्छित गढ़वाल, मेहताब सिंह गुर्जर, उमराव सिंह मरावी ,प्रवीण फुलपगारे, ओमप्रकाश सनोदिया ,अनुकूल जैन और अभिषेक गहलोत के स्थानांतरण हुए हैं  आपको बताते हैं किसको किस जगह किया गया पदस्थ।

किसको किस जगह किया गया पदस्थ

  • श्रीमती नंदा भलावे उपसंचालक प्रशासन एवं प्रबंध की अकादमी मध्य प्रदेश भोपाल से स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा में पदस्थ की गई है।
  • राकेश कुसरे उप सचिव मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल को मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग विभागीय आदेश दिनांक 12.2024 को संशोधित करते हुए पदस्थित किया गया है।
  • श्रीमती इला तिवारी को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्री की विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल में पदस्थ किया गया है।
  • श्री अभिषेक दुबे उप सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना में पदस्थ किया गया है।
  • सुश्री लता शरणागत को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर पदस्थ किया गया है।
  • डॉक्टर इच्छित गड़पाले को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना से उप सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग में पदस्थ किया गया है।
  • श्री मेहताब सिंह गुर्जर को मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा पदस्थ किया गया है।
  • श्री उमराव सिंह मरावी को उपसचिव मुख्य सचिव कार्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना पदस्थ किया गया है।
  • श्री प्रवीण फुलपगारे को अपर कलेक्टर जिला देवास से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह पदस्थ किया गया है।
  • श्री ओमप्रकाश सनोदिया को महाप्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा पदस्थ किया गया है।
  • श्री अनुकूल जैन अपर कलेक्टर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर पदस्थ किया गया है।
  • श्री अभिषेक गहलोत को मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन मध्य प्रदेश भवन विकास निगम भोपाल तथा मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर पदस्थ किया गया है।
SAS Offesers Transfer News
SAS Offesers Transfer News
SAS Offesers Transfer News
SAS Offesers Transfer News

42 आईएएस अफसर का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग निजन 42 आईएएस अफसर का तबादला किया में मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव और अवनीश लवानिया सहित 14 जिले के कलेक्टर भी शामिल किए गए हैं। उनकी सूची भी जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-साल 2025 की मोनी अमावस्या के दिन यह काम करने से बचे,साथ ही जानिए स्नान,दान,पुण्य,व्रत का विशेष महत्व मौनी अमावस्या पर क्या करें?

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *