Aaj Ka Mausam : मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है,कोहरे के साथ बारिश का अनुमान,जानिए आपके शहर का तापमान
दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है।लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है।मंडल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है।

- मध्य प्रदेश के मौसम का अनुमान
- उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी
- इन जिलों में बारिश की संभावना
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है।दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा था। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का असर बना रहेगा।
लेकिन दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है।जम्मू कश्मीर में चिल्ला एक कला खत्म होने के बाद बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में होने वाली बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर सबसे अधिक दिखाई देगा।इससे राज्य में बदलाव देखने को मिलेगा।
मध्य प्रदेश के मौसम का अनुमान
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है।लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है।मंडल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है।मंडला का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान की माने तो 1 फरवरी से पश्चिम विक्षोभ की प्रभाव से राज्य में बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:–Aaj Ka Rashifal 31 January 2025: जनवरी महीने का आखरी दिन कैसा रहेगा जानिए सभी राशियों का राशि फल
जिससे ग्वालियर,चंबल,इंदौर और उज्जैन संभाग में बदल जाने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है।इसी बीच दक्षिणी भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी ,कराईकाल केरल और माही में 30 जनवरी से 1 जनवरी के बीच गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।
उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी
मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ-साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है। जिसे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। यदि ऐसे ही ठंडी हवाएं चलती नहीं तो मौसम में गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
- ग्वालियर और उज्जैन संभाग के क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश की सम्भावना जताई गई है।2 फरवरी को उज्जैन ,नीमच, मंदसौर ,रतलाम ,आगर मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में बारिश होने की संभावना है।
- 1 और 3 फरवरी को नए डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।दिन में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
- कई शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को मंडला सबसे गंदा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया।
- सिवनी में 5 डिग्री, खंडवा में पारा 31.9 डिग्री, वहीं, खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर में 31 डिग्री के पार रहा।
- भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
- रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिवनी, नर्मदापुरम, धार और छिंदवाड़ा में पारा 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा।
यह भी पढ़ें:–Narsinghpur News : कलेक्टर ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान के कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने के दिये निर्देश