Aaj ka Mausam : एमपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में तापमान में आई गिरावट,जानिए वर्तमान में आपके शहर में क्या है तापमान
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम फिर एक बार करवट लेगा 12, 13 व 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
- इन जिलों का अधिकतम तापमान
- तापमान में गर्मी हो रही महसूस
- 12 फरवरी के बाद बारिश का अनुमान
Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में भोपाल इंदौर सहित 25 जिलों में दिन-रात का पर 5.2 डिग्री तक बढ़ गया है। सिवनी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 34 डिग्री दर्ज किया गया है। नर्मदापुरम में रात का पारा 19 डिग्री तक पहुंच गया है। 14 शहरों में दिन का पर 30 डिग्री को पार कर गया है। 18 जिलों में रात का टेंपरेचर 15 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। फरवरी का पहला सप्ताह ही एमपी में गर्मी के जैसा महसूस होने लगा।
मंगलवार को सुबह ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा देखा जाएगा। मौसम विभाग के माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम फिर एक बार करवट लेगा 12, 13 व 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। 28 से ज्यादा जिलों में दिन में धूप तेज पड़ रही है।
इन जिलों का अधिकतम तापमान
भोपाल इंदौर धार सहित 25 जिलों में दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। थार में सबसे ज्यादा दिन का टेंपरेचर 5.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। बैतूल में 2.5 डिग्री,भोपाल में 3.6 डिग्री, नर्मदा पुरम में 1.4 डिग्री, इंदौर में 3.8 डिग्री, रतलाम में 2.5 डिग्री, उज्जैन में 2 डिग्री, सिवनी में 2.5 डिग्री, पचमढ़ी में 1.4 डिग्री और रायसेन में 3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
इन जिलों का तापमान न्यूनतम
प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देख तो हिल स्टेशन पचमढ़ी में 11.6 डिग्री भोपाल में 14. 8 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री,इंदौर में 17.2 डिग्री, रायसेन में 13 डिग्री,रतलाम में 14 डिग्री,उज्जैन में 15 डिग्री,सिवनी में 17 डिग्री, बालाघाट में 15.2 डिग्री और जबलपुर में 13. 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
तापमान में गर्मी हो रही महसूस
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में मालूम मामूली सी गिरावट ही आ सकती है। इसके बाद फिर तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-MP Employees News : एरियर और वेतन को लेकर,मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर,जानिए
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जब की न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इस कारण यह गर्मी महसूस हो सकती है।अचानक हो रहे मौसम के बदलाव को लेकर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है।
12 फरवरी के बाद बारिश का अनुमान
मंगलवार को ग्वालियर, चम्बल और उज्जैन संभाग में सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से एमपी में मौसम फिर बदल सकता है। पहले सप्ताह में बदल छाए रहेंगे।
12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।फरवरी के दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी ठंड का असर कम होगा। 5 फरवरी को दिन में गर्मी रहेगी। रात और सुबह में ठंड का असर अधिक रहेगा।