Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, 45 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री पार , सर्द हवाओं की रफ्तार हुई धीमी
पचमढ़ी में न्यूनतम टेंपरेचर सबसे कम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है।नरसिंहपुर में दिन का तापमान सबसे कम 24 डिग्री रहा है। 24 जनवरी से ठंड का एक दौर आने की संभावना जताई जा रही है।

- मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में कोहरा
- उत्तर प्रदेश के जिलों का तापमान
- पचमढ़ी की सबसे सर्द रात रही
- इन शहरों का तापमान 25 से अधिक
Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में आज का मौसम ने मिजाज बदला हुआ है। 20 जिलों में दिन-रात का पर 2.4 डिग्री तक बढ़ गया है। 45 जिलों में दिन का पर 25 डिग्री पार कर चुका है। भोपाल इंदौर उज्जैन सहित 35 जिलों में रात का पर 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो बुधवार को ग्वालियर चंबल में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पचमढ़ी में न्यूनतम टेंपरेचर सबसे कम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है।नरसिंहपुर में दिन का तापमान सबसे कम 24 डिग्री रहा है। 24 जनवरी से ठंड का एक दौर आने की संभावना जताई जा रही है।उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसान नजर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में कोहरा
मंगलवार को प्रदेश के इंदौर में कुंवारी की स्थिति बनी रही है। याद दृश्य का घाट का 500 से 1000 मीटर के बीच दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के किसी अन्य जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा।हालांकि आने वाले दो-तीन दिनों में पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सदा दवाओं की रफ्तार तेज होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-MP News : 20 साल बाद मध्यप्रदेश को मोहन यादव देने जा रहे नई सौगात, अगली कैबिनेट बैठक मे लगेगी हरी झंडी
एमपी के अधिकांश जिलों से कड़ाके की ठंड का दौर वापस हो गया है। सर्द हवाओं की रफ्तार भी धीमी हो गई है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में जहां तेजी से वृद्धि हुई वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
अयोध्या गोरखपुर प्रयागराज सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा विजिबिलिटी 100 मीटर तक हो गई है। शीत लहर भी चल रही है न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने तो मथुरा, आगरा सहित 19 जिलों में गलत चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
पचमढ़ी की सबसे सर्द रात
पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। छिंदवाड़ा 12.2, दमोह 13.2, खजुराहो 12.4, मंडला 8.8, नरसिंहपुर 11.4, नवगांव 10.8, रीवा 11, सागर 15, सतना 11.7, सिवनी 13, सीधी 12.8, उमरिया 10.1, बैतूल 12.7, भोपाल 11.2, धार 13.8, गुना 13.6, ग्वालियर 10.1, नर्मदापुरम 16.4, इंदौर 13.6, खरगोन 13.8, रायसेन 12, राजगढ़ 9.8 और उज्जैन में रात का पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश के मौसम में पिछले 4 दिन में बदलाव हुआ है।भोपाल, इंदौर ,उज्जैन, सतना, रीवा सहित अधिकांश जिलों में ठंड का असर कम हो गया है।तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। 22 जनवरी को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ ,छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा 23 जनवरी को कोहरे और बारिश का अलर्ट बिजरी किया गया है। ग्वालियर भिंड दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
इन शहरों का तापमान 25 से अधिक
नरसिंहपुर में सबसे कम 24 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 45 शहरों में दिन का पारा 25 डिग्री के ऊपर है। खरगोन अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31 डिग्री रहा। भोपाल 26.8, बैतूल 29, धार 26.3, गुना 28.5, ग्वालियर 27.2, नर्मदापुरम 29.2, इंदौर 27.4, पचमढ़ी 25.2, रायसेन 25.4, रतलाम 28.4,उज्जैन 29.5, शिवपुरी 27, दमोह 28, नवगांव 25.8 और जबलपुर में 27 डिग्री पारा रहा।
यह भी पढ़ें:-खेल अधिकारी से मांग रहे थे 2 हजार की रिस्वत प्राचार्य और शिक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा