10 जनवरी (शुक्रवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।

Aaj ka rashifal 10 Jan 2025 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। 10 जनवरी को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। 10 जनवरी (शुक्रवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। आज आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलह दी जाती है। व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है।संतुलन बनाना जरूरी है। वरिष्ठ सदस्य आपको कामों को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं माता-पिता क्या आशीर्वाद से आपकी कोई कहीं बाहर जाने की इच्छा पूरी हो सकती है
वृषभ राशि
जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसे यह बताने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है कि आपके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।कामों में यदि कुछ मुश्किलें आ रही थी
मिथुन राशि
पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। आपने व्यवसाय में पैसा खो दिया है, तो आप इसे फिर से कमाने के लिए तैयार रहें।अपने नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने से आपको लाभ होगा।आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले को लेकर परेशान रहेंगे। आप जन्मदिन, नामकरण आदि की तैयारी शुरू हो सकते हैं।
कर्क राशि
सफलतापूर्वक पूरा हुआ कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा सकता है। हो सकता है कुछ स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के मामले में सुधार होने की संभावना है।किसी मुद्दे पर परिवार आपके साथ न हो।प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।सेहत में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे।
सिंह राशि
आज का दिन आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका दे सकता है। ऑफिस में आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जो थोड़ा दबंग है। कभी-कभी आपको लोगों को उनकी इच्छाओं के अनुसार चलने देना चाहिए। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कन्या राशि
आज आप दूसरों को अपनी खुशी में इनवॉल्व करना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है कि वे तैयार न हों। अपना समय लें लेकिन यह ध्यान रखें कि आपको अपनी यात्रा अकेले ही पूरी करनी होगी।परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे. शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें।माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी।
तुला राशि
लोगों को खुश करने की कोशिश में खुद पर तनाव नहीं डालना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं होगी। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
किसी मुद्दे पर चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक नहीं। वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता कुछ लोगों के लिए राहत आएगी। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।
धनु राशि
अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से इनाम मिलता है, जो आपको प्रमोशन और तारीफ के रूप में मिल सकता है। आपने जो कमाया है, उसका पूरा लाभ उठाएं। यह तो बस आपकी यात्रा की शुरुआत है।अपने कामों को लेकर आपको दिल से ज्यादा दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी।
मकर राशि
संपत्ति का कोई मसला सही ढंग से सुलझने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के मामलें में अतिरिक्त प्रयास करने का समय है। दोस्तों के साथ बाहर जाने से आपका ध्यान कुछ जरूरी मामलों से हट जाएगा।जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें
कुंभ राशि
आप दुनिया को दूसरों से अलग रूप में देखते हैं। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप कोई दरवाजा खुलता हुआ देखें तो मौके को हाथ से न जाने दें। खर्च कम करें।धन को लेकर कोई समस्या थी, तो आपको अक्समात धन लाभ होने से वह समस्या भी आपकी आसानी से दूर हो जाएंगी।
मीन राशि
आपने जो सोच रखा है, उसे हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। किसी मेहमान के घर में आने से काफी उत्साह भरने की संभावना है। सुस्ती के कारण आपकी फिटनेस दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।