मध्यप्रदेश में 7 साल बाद एमपी पुलिस एसआई के पदों पर नोटीफिकेशन जारी, कुल इतने पदों पर होगी नियुक्ति, जानिए नए नियम क्या होंगे ?
मोहन सरकार पुलिस विभाग में फील्ड स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए एसआई के 500 पदों पर भर्ती कर रही है।इस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं।

- एमपी पुलिस एसआई भर्ती 2025पदों की जानकारी
- एमपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तीन चरण
- महिलाओं को कितना मिलेगा आरक्षण
MP Police SI Vacancy 2025 : पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।मध्यप्रदेश सरकार सात साल बाद उप निरीक्षक यानी एसआई के पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू करने जा रही है। यह भर्ती एमपी लोक सेवा आयोग की तरह से की जा रही है।
इसके लिए नियमों का नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।मोहन सरकार पुलिस विभाग में फील्ड स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए एसआई के 500 पदों पर भर्ती कर रही है।इस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।
एमपी पुलिस एसआई भर्ती 2025पदों की जानकारी
इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पद शामिल किए गए है।यह भर्ती कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कराई जा रही है।लेकिन यह भर्ती कब होगी, इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:–लेखपाल विकास सोलंकी के खिलाफ EOW की बड़ी कार्रवाई,12 से ज्यादा अधिकारी, सिविक सेंटर घोटाला और गड़बड़ी की जांच शुरू
भर्ती का पहला चरण
पहले चरण में 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव में होगे। एक क्वेश्चन के चार ऑप्शन दिए जाएंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसमें विषय हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, तर्कशक्ति, करेंट अफेयर्स और रीजनिंग शामिल होगें।

भर्ती का दूसरा चरण
दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।लिखिक परीक्षा में दो पार्ट में पेपर होगा। यह 150-150 मार्क्स का होगा। परीक्षा 2 घंटे की आयोजित होगी। पहले पार्ट में तकनीक परीक्षा होगी। दूसरे पार्ट में मैथ्स, भौतिक, रसायन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।इस तरह कुल 600 अंक होंगे।
भर्ती का तीसरा चरण
दूसरे चरण में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी। इन अभ्यर्थियों को साक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के 50 मार्क्स निर्धारित होगे।और उसमे पास होना अति आवश्यक होगा।

भर्ती के बदले है नियम
एग्जाम में साइबर अपराध, संचार तकनीकी, रोबोटिक्स, एआई, जीआईएस और जीपीएस के सवाल भी शामिल किए गए है।30% से ज्यादा उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में बुलाया जाएगा। फिटनेस टेस्ट में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक होगा।
800 मीटर दौड़ के लिए 40 मार्क्स और बाकी दोनों के लिए 30-30 अंक दिए जाएंगे।
7 साल बाद हो रही परीक्षा
यह भर्ती करीब 7 साल बाद हो रही है। तकनीकी और गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। ईएसबी यह भर्ती आयोजित करने जा रहा है। एसबी से भर्ती के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है।
महिलाओं को कितना मिलेगा आरक्षण
सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आयु सीमा 38 साल है। महिला अभ्यर्थियों को 35% होरिजेंटल और कंपार्टमेंट वाइज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।अगर सिलेक्शन लिस्ट में 35 महिलाएं मेरिट के आधार पर सेलेक्ट होती है तो अधिक रिजर्वेशन नहीं दिया जाएगा।
यदि महिला उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती को आरक्षण आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है।उसी कैटेगरी के अन्य अभ्यर्थियों से पोस्ट भरे जाएंगे। एसआई के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्लाय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-एमपी मेट्रो में जॉब पाने का गोल्डन चांस , 10वी पास आज ही करे आवेदन, जानिए आवेदन की प्रक्रिया