Bigg Boss 18 Grand Finale : कौन होगा विनर? जानें ताजातरीन अपडेट्स और फैंस की राय

इस खबर में हम आपको बिग बॉस 18 के फिनाले से जुड़ी ताजा  जानकारी देंगे जिसमें कंटेस्टेंट्स की स्थिति, उनकी संभावनाएं, और फैंस के रुझान पर आधारित अपडेट्स शामिल किए गय है।

  • बिग बॉस 18 फिनाले के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स
  • रजत दलाल क्या वह बन सकते हैं बिग बॉस 18 के विनर?
  • ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की स्थिति
  • टॉप 2 में किसकी जीत हो सकती है?

Bigg Boss 18 Grand Finale : बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू होने वाला है।और फैंस इस रोमांचक पल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस सीज़न में छह कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाई है।और अब ये सभी एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। बिग बॉस के फिनाले में इन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए संघर्ष देखने को मिला है।और सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार कौन इस सीजन का विजेता बनेगा?

इस खबर में हम आपको बिग बॉस 18 के फिनाले से जुड़ी ताजा  जानकारी देंगे जिसमें कंटेस्टेंट्स की स्थिति, उनकी संभावनाएं, और फैंस के रुझान पर आधारित अपडेट्स शामिल किए गय है।तो आइए जानते हैं, कौन बन सकता है बिग बॉस 18 का विनर।

बिग बॉस 18 फिनाले के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 के फिनाले में जो छह कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। वे इस सीजन के सबसे चर्चित चेहरे दिखाई दे रहे है।ये सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। फिनाले में जगह बनाने वाले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ये हैं

यह भी पढ़ें:-RPF Constable Admit card Stutas 2025 : आरआरबी RPF कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर नया अपडेट , इन तारीख से जारी होंगे एडमिट कार्ड , जानिए कैसे डाउनलोड करें

  • करण वीर मेहरा
  • चुम दरांग
  • विवियन डीसेना
  • रजत दलाल
  • अविनाश मिश्रा
  • ईशा सिंह

इन कंटेस्टेंट्स में से कौन इस सीजन की ट्रॉफी जीतने में सफल होगा।यह अब फैंस के वोट्स पर निर्भर करेगा।

रजत दलाल क्या वह बन सकते हैं बिग बॉस 18 के विनर?

अगर हम बिग बॉस 18 के लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर डालें तो रजत दलाल के विजेता बनने की संभावना काफी जताई जा रही है।फैंस के बीच उनका सपोर्ट मजबूत दिखाई दे रहा है। और सोशल मीडिया पर भी उनके लिए काफी चर्चा हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कि एलवीश जैसे फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि रजत की जीत के अवसर मजबूत हैं।

लेकिन बिग बॉस के इतिहास में कभी-कभी ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को चौंका दिया है  ऐसे में रजत दलाल को लेकर अभी कुछ भी कहना सही नहीं।होगा।लेकिन उनकी स्थिति मजबूत दिखाई देती है।

चुम दरांग की स्थिति

चुम दरांग के बारे में बात करें तो अब तक उन्हें सबसे कम वोट्स दिए गए है। उनके एविक्शन की संभावना काफी ज्यादा  जताई जा रही है।क्योंकि वह टॉप 6 में भी सबसे कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। इसके साथ हम आपको बताएं तो ,हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ईशा के भाई को टारगेट किया गया था, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशा को चुम से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। फिर भी, चुम की यात्रा बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में लगभग समाप्त होती नजर आ रही है।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की स्थिति

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की स्थिति भी काफी दिलचस्प  रही है।ईशा को पिछले हफ्ते बॉटम 2 में जगह मिली थी जो यह दर्शाता है कि उनके फैंस का उतना जायदा बोट नही दिया गया है। जितना कि कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स के पास है। इसके बावजूद, उनके लिए अभी भी एक चमत्कारी वापसी संभव हो सकती है। क्योंकि उन्हें चुम दरांग से ज्यादा वोट मिलने की संभावना है।

वहीं, अविनाश मिश्रा भी बॉटम 3 में थे और उन्हें एविक्शन का खतरा लगातार बना हुआ है। हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग काफी पॉपुलर है और अगर वह फिनाले में अपनी जगह बनाए रखते हैं, तो वह चुम दरांग से ज्यादा समय तक शो में बने रह सकते हैं। हालाकि उनके बारे में भी अभी कुछ नही बोला जा सकता है।

करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ?

करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना दोनों ही बिग बॉस 18 के सबसे पॉपुलर और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इन दोनों के फैंस का समर्थन काफी जबरदस्त देखने को मिला है।और यह संभावना है कि ये दोनों टॉप 2 में अपनी जगह बना सकते हैं। फैंस का मानना है कि इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट शो का विजेता बन सकता है।

करण वीर मेहरा के बारे में बात करे तो  वह एक बहुमुखी और समझदार खिलाड़ी है। जिनकी व्यक्तिगतता और सोशल मीडिया पर फॉलोइंग उन्हें एक मजबूत दावेदार बना सकती है। वहीं, विवियन डीसेना ने अपने अभिनय और पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता है। वह भी अपनी जगह पर काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं।

बिग बॉस 18 का प्राइज मनी और ट्रॉफी

बिग बॉस 18 के विनर को न केवल ट्रॉफी मिलेगी।बल्कि 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। इस सीजन के होस्ट सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही इस ट्रॉफी का पहला लुक दर्शकों से शेयर किया था।जिससे यह प्रतीत होता है कि इस बार की ट्रॉफी और पुरस्कार राशि दर्शकों के लिए एक बड़ी आकर्षण का केंद्र होगी।

क्या कहना है फैंस को?

बिग बॉस के फिनाले के दौरान फैंस का उत्साह चरम सीमा पर है।सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग और समर्थन में भूत बेजी है। फैंस का कहना है की कि रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के पास ट्रॉफी जीतने का सबसे अच्छा मौका  दिखाई दे रहा है।इनको फैन्स काफी पसंद कर रहे है।साथ ही, कुछ फैंस की राय में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा भी चमत्कारी वापसी कर सकते हैं। अगर वे ज्यादा वोट हासिल करते हैं।

यह भी पढ़ें:-MP Janta Darbar News : मध्यप्रदेश में लगेगा जनता दरबार, सीएम सुनेंगे लोगो की समस्याएं, ऐसे मिलेगी एंट्री , जारी हुए यह निर्देश

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *