महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक, आज लग सकती है इन मुद्दों पर मोहर

- महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास
- माता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित कैबिनेट बैठक
- कैबिनेट बैठक से होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
- लोकल 18 की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची
MP Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव 22 साल बाद महेश्वर में 24 जनवरी 2025 को कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है।यह बैठक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री एवं योजनाओं की घोषणाएं करेंगे।कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक को लेकर स्पेशल तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा का पूजन भी किया जाएगा।
प्रदेश के खरगोन जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक पन्ना में शामिल होने वाला है।22 साल बाद यहां मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। 24 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में विशेष कैबिनेट बैठक महेश्वर के नर्मदा रिट्वीट भवन में आयोजित होगी।इससे पहले यह कैबिनेट बैठक 2003 में तत्कालीन बैठक उमा भारती के कार्यकाल में की गई थी।
महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास
बैठक में महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा।यह परियोजना 982 करोड़ रुपये की है। इस परियोजना से इंदौर, धार और खरगोन जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक को लेकर स्पेशल तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- विद्युत विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, इन पदों पर होगी सीधी नियुक्ति, इस तारीख से पहले करे आवेदन
मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा का पूजन भी किया जाएगा।इसे लेकर अहिल्या घाट पर खास तौर पर रंगाई, पुताई और सजावट की गई है।माता श्री अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती को समर्पित इस कैबिनेट बैठक के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी करी है।
पूरे महेश्वर को दुल्हन की तरह सजाया गया उसे सुरक्षा के करें इंतजाम किए गए हैं। महेश्वर से मंडलेश्वर तक हर जगह निगरानी रखी जा रही है। 24 जनवरी को किला परिसर नर्मदा रिट्रीट भवन में आम जनता और पर्यटकों को का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।
माता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित कैबिनेट बैठक
नर्मदा रिट्वीट भवन के इस द्वारा को किले का रूप दे दिया गया है।लॉज और मीटिंग हॉल में महेश्वर का किला इसकी सुंदरता और महिल्याबाई होलकर का गौरवशाली इतिहास नजर आता है।नर्मदा घाट और किले को भी आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजा दिया गया है।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा है की मां अहिल्याबाई होल्कर की राजधानी महेश्वर में यह विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री सहित तमाम विभागीय मंत्री गण शामिल होने वाले हैं। अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्म जयंती के उपलक्ष में पूर्व प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और यह बैठक भी उन्हें समर्पित की जा रही है।
कैबिनेट बैठक से होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
महेश्वर में होने वाली है विशेष कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और मंत्रिमंडल प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मोहर लगाने वाले हैं। महेश्वर को जिला बनाने खरगोन को निर्माण संभाग का मुख्यालय का दर्जा देने मंडलेश्वर-महेश्वर-करही परिसीमनऔर महेश्वर जल विद्युत परियोजना
जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। साथ ही महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से सीएम संवाद करेंगे। कैबिनेट में सरकार धार्मिक नगरों में शराबबंदी का फैसला भी ले सकती है।
लोकल 18 की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची
इस बैठक में मंत्रिमंडल से पहले लोकल 18 की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची है। जिसमें नर्मदा रिट्रीट भवन जहां कैबिनेट बैठक होने वाली है। अब कड़ी सुरक्षा के घेरे में है।हर कदम पर पुलिस तैनात है महेश्वर किला नर्मदा घाट और मंडलेश्वर का स्कूल मैदान भी छावनी में तब्दील हो चुका है।
राज्य सरकार के मंत्रियों की आने के लिए महेश्वर और मंडलेश्वर पूरी तरह से तैयार है। यहां की खूबसूरती और साथ सजा हर किसी को आकर्षित कर रही है।लोगों का मानना है कि 2003 में उमा भारती के समय भी इतनी तैयारी नहीं की गई थी। जितनी इस बार की जा रही हैं। महेश्वर को उन्होंने दुल्हन की तरह सजा दिया है।
सीएम का संभावित कार्यक्रम होगा
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 24 जनवरी शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे। वह हेलीपैड से 10:30 बजे महेश्वर पहुंचेंगे किला परिसर के राजवाड़ा स्थित अहिल्याबाई होल्कर की राजगद्दी के दर्शन का श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।इसके बाद मां नर्मदा का पूजन करेंगे और अभिषेक करेंगे नर्मदा रजिस्टर्ड भवन में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
2:15 बजे महेश्वर से प्रस्थान करके 2:30 बजे मंडलेश्वर पहुंच जाएंगे। वहां स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए करोड़ों के विकास कार्यों पर शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।माधव आश्रम न्यास गौशाला भी जाएंगे शाम 4:30 बजे महेश्वर हेलीपैड से प्रस्थान कर 5:20 बजे भोपाल पहुंचेंगे।