मुख्यमंत्री का उड़न खटोला तैयार अधिकारी कर्मचारियों में दहशत

CM Mohan Yadav 1

आचार संहिता खत्म होने के बाद जल्द नए अवतार में नजर आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav )

MP NEWS : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही नए अवतार में नजर आएंगे या यूं कहें कि नायक फिल्म के हीरो के किरदार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) जल्द नज़र आने वाले हैं जैसे ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होती है उसके बाद मुख्यमंत्री अपने फुल फॉर्म में आ जाएंगे और फैसला ऑन द स्पॉट की तर्ज पर लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही देखने को मिल सकती है

सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) प्रदेश के सभी जिलों और गांव का निरीक्षण करने की तैयारी में है इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारी कि अगर गलतियां पाई जाती हैं तो मुख्यमंत्री मोहन यादव तुरंत कार्यवाही करने में कोई कोर का साथ नहीं छोड़ेंगे यानी अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं

जानकारी के अनुसार इस प्लानिंग की तैयारी मुख्यमंत्री सचिवालय में शुरू कर दी है और मध्य प्रदेश के हर जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों में हेलीपैड बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है मुख्यमंत्री के सचिवालय ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एक अस्थाई और दूसरा स्थाई हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है

 अस्थाई हेलीपैड का निर्माण 25 से 30 मीटर में किया जाएगा जबकि स्थाई हेलीपैड का निर्माण 30 मीटर के दायरे में बनकर तैयार किया जाएगा जानकारी के अनुसार सचिवालय के इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी हेलीपैड बनाने की तैयारी में लग गए हैं स्थाई और अस्थाई हेलीपैड बनाने के लिए विभाग जगह भी चिन्हित करके मुख्यमंत्री सचिवालय को जानकारी देंगे

अधिकारी कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री करेंगे कार्यवाही

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस औचक निरीक्षण की बात को सुनकर अधिकारियों के होश उड़ गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक से किसी गांव में पहुंचेंगे और वहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही की जाती है

तो मुख्यमंत्री मोहन यादव तत्काल उसे पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दे सकते हैं इस वजह से अधिकारी और कर्मचारियों के होश भी  उड़े हुए नजर आ रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी किया था प्रयोग

इस प्रकार का औचक निरीक्षण करने का प्रयोग मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के शासनकाल में भी हुआ था यह लोग भी इसी तरह से अचानक निरीक्षण के लिए निकल पड़ते थे और अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इसी तर्ज पर काम करने का मन बनाए हुए हैं

यह भी पढ़ लो ……बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुत पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

MP Big News

Hello, my name is Moti Singh and I have 5 years of experience in journalism. I am very interested in writing about national and international government schemes and other areas because I get information and you people also remain informed. I like it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button