मध्यप्रदेश के रात दिन के मौसम में लगातार बदलाव, बर्फीली हवाओं के कारण कई जिलों में कड़ाके की ठंड, जानिए आपके शहर का तापमान

यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में शीत लहर से लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश की रात में अब ठंड बढ़ने लगी है।

  • मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में फिर रात में ठंड
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 जनवरी को
  • दक्षिण हिस्से में हो सकती है बारिश

Aaj ka Mausam :  उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है तेज हवाओं और ठिठुरन भारी सर्दी से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों से हल्की धूप से राहत महसूस हो रही है।हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में शीत लहर से लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश की रात में अब ठंड बढ़ने लगी है।मौसम विभाग की माने तो 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में फिर रात में ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्वालियर में 6.3 राजगढ़ में 5.3 डिग्री सेल्सियस ,मंडल में 6 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 60 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 4.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदला अपना सचिव, साथ ही 42 आईएएस को भी मिली नई पदस्थापना देखे अफसरों की तबदला सूची

वहीं अधिक जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से काम भी दर्ज किया गया है।अधिकतम तापमान प्रदेश में 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम की माने तो आने वाले दो-तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त दिखेगी। आने वाले एक हफ्ते तक वेदर ड्राई रहने की संभावना है।

15 जिलों में बूंदाबांदी की आशंका

मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समिति 15 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। 29 जनवरी और 1 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिले में सबसे ठंडा उमरिया रहा

सोमवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम तापमान उमरिया में रिकॉर्ड किया गया है यहां तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी भोपाल में 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

दक्षिण हिस्से में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी की शुरुआती 4 दिन का मौसम बदल सकता है।एक से 4 फरवरी के बीच पूर्व दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।इसमें रीवा ,शहडोल ,जबलपुर संभाग ग्वालियर चंबल और नर्मदा परम संभाग के जिले शामिल है।29 जनवरी के कुछ दिनों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी , मध्यप्रदेश सरकार जल्द लॉन्च करेगी नई किस्म की सस्ती और शानदार शराब

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *