PM Modi Gadarwara visit 2026 : एनटीपीसी गाडरवारा में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी, अलर्ट मोड पर प्रशासन, अधिकारियों को मिले निर्देश
PM Modi Gadarwara visit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 5 या 6 जून 2026 को प्रस्तावित नरसिंहपुर जिले के एनटीपीसी गाडरवारा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की कमान संभाली। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एएसपी श्री संदीप भूरिया और गाडरवारा की एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य फोकस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी हर बारीक व्यवस्था को समय रहते सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई चूक न हो।
जबकि कलेक्टर ने कार्यक्रम में आने वाली भीड़ के प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और साफ-सफाई के काम में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फायर ब्रिगेड की तैनाती और वीआईपी मूवमेंट के लिए रूट चार्ट को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
स्थल निरीक्षण और अधिकारियों को मिले निर्देश
कलेक्टर श्रीमती सिंह और एसपी डॉ. मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड, मुख्य मंच और पार्किंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में एसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई,