ठंड का असर पूरे राज्य में,25 जनवरी को गिरा पारा, अगले तीन दिन रहेगा सर्दी का असर

  • राजधानी भोपाल के तापमान में गिरावट
  • अन्य जिलों में भी सर्दी में वृद्धि
  • मध्य प्रदेश में होगा शीतलहर का प्रभाव
  • पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए 25 जनवरी 2025 का दिन बहुत ही ठंडा साबित होने वाला है। राज्य के लगभग सभी शहरों में तापमान में गिरावट आई है।जिससे सर्दी  का असर और भी अधिक बढ़ गया है। उत्तर से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं से और भी ज्यादा ठंडी होने वाली है। भोपाल, इंदौर ,उज्जैन, ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में दिन-रात का तापमान 6.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। भोपाल के साथ-साथ अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी भोपाल के तापमान में गिरावट

राज्य की राजधानी भोपाल में 25 जनवरी को दिन का तापमान 6.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कुछ दिनों से भोपाल में मौसम कुछ ठीक रहा था। लेकिन इन दोनों बर्फीली सर्द हवाओं की तीव्र गति से अवसर दी वापस आने वाली है।

यहां दिन का अधिकतम तापमान सिर्फ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य रूप से कम था। राज्य का तापमान 3.6 डिग्री की गिरावट के साथ 6.6 डिग्री तक पहुंच गया है।इसके साथ ही अब भोपाल में लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

अन्य जिलों में भी सर्दी में वृद्धि

भोपाल के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।सतना और खजुराहो में रात का पर सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। जिससे वहां के लोगों भी कप कपाते आते रहे ।

यह भी पढ़ें:-अधिकारियों में जागी उम्मीद ,कर्मचारियों के ट्रांसफर 4 साल बाद होंगे ,तबादलों की तारीख की घोषणा

इसके साथ ही इंदौर ,उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है। इंदौर में दोनों का अधिकतम तापमान 23. 4 डिग्री तक रहा था। जबकि रात का तापमान 3. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

26 जनवरी को ठंड में होगी वृद्धि

मौसम विभाग की माने तो 26 जनवरी 2025 को ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है। अगले तीन दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में खासकर गिरावट देखने को मिलेगी।कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी देखने मिल सकता है।

भोपाल ,इंदौर ,ग्वालियर, उज्जैन, सतना और अन्य प्रमुख शहरों में ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है।इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्के बादल और कोहरे की स्थिति भी बन सकती है।जिससे सुबह और शाम के समय दर्शाता में कमी आ सकती है। पश्चिम और मध्य भारत के क्षेत्र में ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश में होगा शीतलहर का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार बताया गया है कि 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन रही है। इससे तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें:सावधान, खुले में छोड़ा बोरबेल लगेगा 25 हजार का जुर्माना, हो सकती है 10 साल की सजा, बन गया नया अधिनियम

और ठंडी की स्थिति बढ़ सकती शीत लहर के प्रभाव से सड़क, रेल और हाईवे यातायात पर ऐसा सबसे अधिक देखने को मिलेगा। क्योंकि यहां कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत ही काम हो जाएगी।और दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं देगा।जिससे यातायात में परेशानी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जो हिमालय क्षेत्र से गुजरेगा इसके चलते तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है। और कुछ राहत भी मिल सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।और सर्दी का असर और अधिक बढ़ सकता है।

किसानो के लिए जरूरी सलाह

मध्य प्रदेश में  एक कृषि प्रधान राज्य है।और सर्दी का असर यहां की फसल पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।जिससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।खासकर गेहूं और चना जैसी फसलों को ठंडी से बचाने के लिए मल्चिंग और सिंचाई जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते रहे।साथ ही, रात के समय खेतों में हल्की आग जलाने की सलाह दी जा सकती है।और इससे  तापमान में गिरावट से फसलें सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें:एमपी कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को लेकर लिए गए नए निर्णय, जानिए क्या होंगे नए नियम

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *