154 करोड़ की लागत से बने फ्लाई ओवर ,आज से होगा चालू मोहन यादव देंगे भोपाल वासियो को यह सौगात, इन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा
- भोपाल शहर में 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा
- एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नवनिर्मित फ्लाई ओवर
- नागरिकों की समय की बचत होगी इससे
- भोपाल का यातायात व्यवस्थित हो जाएगा
MP Bhopal Flyover News : भोपाल में ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए एक नई शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को शहर के सबसे बड़े फ्लावर का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह फ्लावर न केवल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा। बल्कि समय और ईंधन की भी बचत करवाइए भोपाल की नागरिकों के लिए यह बड़ी सौगात होगी।
भोपाल शहर में 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक बने। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 23 जनवरी दो गुरुवार को करेंगे।कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल होने वाले हैं।
यह फ्लावर प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। शहर के व्यवस्थित क्षेत्र जैसे डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा, मानसरोवर कांप्लेक्स पर यातायात का दबाव कम होने वाला है।यह मार्ग विद्या नगर ,शक्ति नगर ,कस्तूरबा नगर सकेत नगर ,दानिश नगर ,आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख क्षेत्र को जोड़ने का कार्य करेगा।
इस फ्लाईओवर की प्रगति से पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पर यातायात का दबाव कम होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार 60% यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्ग का ही उपयोग करेगा।
एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नवनिर्मित फ्लाई ओवर
भोपाल शहर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ट्रैफिक की समस्या बहुत अधिक बढ़ रही है। इस पर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नवनिर्मित फ्लावर का उद्घाटन किया जा रहा है। डॉक्टर मोहन यादव द्वारा 23 जनवरी को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा।
इसके निर्माण में 154 करोड़ रूपया खर्च किया गया है।यातायात प्रबंधन में सुधार लाने के साथ यह फ्लावर ओवेदुल्लागंज, नर्मदा पुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर जैसे शहरों की ओर जाने वाली यात्रियों के लिए राहत देगा
फ्लाई ओवर की कुछ खास बातें
- 154 करोड रुपए की लागत से बना 2900 मीटर लंबा या फ्लाई ओवर
- भोपाल का यातायात व्यवस्थित हो जाएगा
- गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के पीछे 154 रुपए की लागत से बना यह सबसे बड़ा फ्लाई ओवर
- औद्योगिक और वाणिज्य क्षेत्र में पहुंच आसान हो जाएगी।
- भोपाल की तेजी से भारती आबादी को देखते हुए यातायात का दबाव कम होगा।
- नागरिकों की समय की बचत होगी।
- वाहन प्रदूषण में कमी आएगी
- प्रारंभिक आकलन के अनुसार 60% यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्ग का ही उपयोग करेगा।
- इस फ्लाईओवर का निर्माण राजधानी भोपाल के बेहतर यातायात प्रबंधन की दिशा को देखते हुए किया जा रहा है।
- यह परियोजना न केवल वर्तमान जरूरत को पूरा करेगी बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के लिए भी कारगर साबित होगी।
- इस फ्लाईओवर की सबसे खास बात यह है कि इसकी एक शाखा डीबी मॉल चौराहे से भोपाल मंत्रालय मार्ग की ओर जाती है।इससे अरेरा हिल्स और वल्लभ भवन क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भारी राहत मिलेगी।
- नर्मदापुरम ,बैतूल, खंडवा, जबलपुर की ओर जाने वाली यात्रियों के लिए किया यह मार्ग सुगम बनाएगा