रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,32000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती,जानिए क्या होगा सिलेबस,और कैसे करे अपना आवेदन
इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 22 फरवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। आरआरबी ने ग्रुप डी पदों की परीक्षा में जिन विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा वे हैं

- रेल्वे ग्रुप डी 2025 में पदों की जानकारी
- ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उमीदवार की आयु
- रेलवे ग्रुप डी 2025 का सिलेबस
RRB Gruop D Sllyabus 2025 : आरआरबी में जॉब करने का सपना देखने बालों के लिए यह सुनहरा मौका है।इसमें आयु सीमा का नियम बदलने और सटीक विकेंसी सांख्य की जानकारी दी गई है।रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, CEN No. 08/2024 के तहत ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 22 फरवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। आरआरबी ने ग्रुप डी पदों की परीक्षा में जिन विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा वे हैं सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति। पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए लेख पढ़ना जारी रखें और पीडीएफ भी डाउनलोड करें।
रेल्वे ग्रुप डी 2025 में पदों की जानकारी
रेलवे में नोटीफिकेशन के द्वारा कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पॉइंट्समैन (बी) 5058,असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)799,असिस्टेंट (ब्रिज)301,ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग)13187,असिस्टेंट (पी-वे)257,असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू)2587,असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल)1381,असिस्टेंट (एस एंड टी) 2012,असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) 420,असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 950,असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 744,असिस्टेंट टीएल एंड एसी1041,असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप)624,असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल)3077 पद अरक्षित है।
ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उमीदवार की आयु
रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग लोग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट निर्धारित की गई है। बता दें, कि इस भर्ती में उम्र की गिनती 1 जुलाई 2025 तक के उम्र पर आधारित होगी। कोविड महामारी के चलते 3 साल की छूट दी जा रही है।
रेलवे ग्रुप डी 2025 का सिलेबस
आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम में 4 विषय शामिल हैं – गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स। आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम कक्षा 10वीं के स्तर पर आधारित है, जो लेवल 1 पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यकता है।
आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे। आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण विषय प्रतिशत, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, औसत, पहेलियाँ, उम्र पर समस्याएं, न्याय, भारतीय इतिहास और राजनीति, भूगोल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं आदि शामिल होगी।
रेलवे ग्रुप डी में आवेदन की फीस
इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये होगा। पीडब्ल्यूडी / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक SC/ST/अल्पसंख्यक समुदाय और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) संबंधित उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी, बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि के माध्यम से शुल्क सबमिट कर सकते हैं।
ग्रुप डी 2025 की चयन प्रक्रिया
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवार को सबसे पहले कम्प्यूटर टेस्ट से गुजरना होगा।
- इस परीक्षा में पास होने के बाद उमीदवार को सीबीटी 2 से गुजरना होगा।
- सीबीटी 2 में पास होने के बाद ड्यूक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट होगा।इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी।
- मैरिट सूची के आधार पर आपका चयन किया जाएगा।
- रेलवे ग्रुप डी में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में 1/3 की निगेटिव मार्किंग होगी।
ग्रुप डी का सिलेबस की पूरी जानकारी
मैथ्स
- भिन्न
- क्षेत्रमिति
- संख्या प्रणाली
- गति, समय और दूरी
- एलसीएम और एचसीएफ
- ज्यामिति
- समय और कार्य
- दशमलव
- प्राथमिक बीजगणित
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ और हानि
- त्रिकोणमिति
- प्राथमिक सांख्यिकी
- अनुपात और अनुपात
- प्रतिशत
सामान्य बुद्धि एवं तर्क
- जुम्बलिंग
- डेटा पर्याप्तता
- निर्णय लेना
- उपमा
- समानताएं और भेद
- कोडिंग और डिकोडिंग
- विश्लेषणात्मक
- कथन- निष्कर्ष
- रिश्ते
- न्यायवाक्य
- वक्तव्य: कार्यवाही के तरीके
- पहेली
- तर्क
- गणितीय संक्रियाएँ
- संख्या और वर्णमाला श्रृंखला का समापन
- वेन डायग्राम
सामान्य जागरूकता
- संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन
- भारत में परिवहन प्रणालियाँ
- कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें
- भारत के स्मारक और स्थान
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था
- भारत के महत्वपूर्ण सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन
- प्रमुख सरकारी कार्यक्रम
- सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी
- भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
- भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियाँ
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
- भारत की कला और संस्कृति
- भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे
- भारतीय साहित्य
- सामान्य संक्षिप्ताक्षर
- भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित विकास
- भारत और विश्व का भौतिक सामाजिक और आर्थिक भूगोल
- क्रीडा और खेल
सामान्य विज्ञान
- गति और उसके नियम
- कार्य, ऊर्जा और शक्ति
- आकर्षण-शक्ति
- गर्मी और तापमान
- आवाज़
- प्रकाश – परावर्तन और अपवर्तन
- विद्युत और चुंबकत्व
- इकाइयाँ और माप
- साधारण मशीन
- पदार्थ और उसके गुण
- परमाणु संरचना
- रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
- अम्ल, क्षार और लवण
- धातु और अधातु
- कार्बन और उसके यौगिक
- आवर्त सारणी और आवर्तता
- पर्यावरण रसायन विज्ञान
- रोजमर्रा के रसायन विज्ञान (साबुन, डिटर्जेंट, आदि)
- मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीरक्रिया विज्ञान
- रोग और उनके कारण
- पौधों और जानवरों में पोषण
- कोशिका संरचना और कार्य
- पौधों और जानवरों में प्रजनन
- पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य श्रृंखला
- वनस्पति और पशु साम्राज्य
- आनुवंशिकी और विकास
- जैव प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोग
इस भर्ती के लिए कैसे करे आवेदन
- सबसे पहले आपको आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइटrrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अपनी ईमेल और मोबाईल नंबर के साथ पंजीयन करे।
- ईमेल और पासवर्ड कंफर्म करने के बाद
- आपका अकाउंट बन जाएगा
- फिर वेबसाइट पर लॉगिन करके विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में “Next” पर क्लिक करें।
- फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें, जैसे पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आवेदन की फीस को आनलाइन माध्यम से भरे।
- अब आवेदन को चेक करके सबमिट कर दे।