IT Raid MP : कर्मचारी और पत्नी के नाम पर करोड़ों की सम्पत्ति, इनकम टैक्स ने एक और उद्योग पति के ठिकानों पर मारा छापा,मिली इतनी रुपए की सम्पत्ति

एक बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा के घर छापा मारकर  375 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

  • त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर छापा
  • पत्नी और नौकर के नाम पर  है संपत्ति
  • नौकर के नाम पर 10 करोड़ की संपत्ति

IT Raid MP : मध्य प्रदेश  में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।अवैध तरीके से भारी भरकम धन इकट्ठा किए हुए है। रोज नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक और उद्योगपति के ठिकाने का परदा फस किया गया है।

गुरुवार को आयकर विभाग  ने बेनामी संपत्ति निषेध अधिनियम के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा के घर छापा मारकर  375 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति उनके नौकर और पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी।और  शर्मा पूर्व मुख्य सचिव का करीबी बताया जा रहा है।

पत्नी और नौकर के नाम पर  है संपत्ति

राजेश शर्मा ने अवैध तरीके से कमाई  संपत्ति को छुपाने के लिए अपने नौकर  और पत्नी के नाम पर दर्ज करा रखा था।इसके साथ ही  शर्मा ने स्टोन क्रशर मशीन पर पर काम करने वाले मजदूरों और घर के नौकर के नाम पर भी संपत्ति कमा कर रखी थी।

बेनामी संपत्ति विंग ने की कार्यवाही

आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति विंग ने यह कार्रवाई की।और  शर्मा की पत्नी और अन्य कर्मचारियों से जब इन संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी गई।तो वे सही जवाब नहीं दे सके।अब इस मामले में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने राजेश शर्मा की संपत्तियों और उन पर की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा मांगा है।

नौकर के नाम पर 10 करोड़ की संपत्ति

एक चौंकाने वाला खुलासा  जिसमे घर के नौकर  के नाम पर भी 10 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई है।एक नौकर के पास इतनी संपत्ति कैसे हो सकती है। नौकर  ने आयकर विभाग को दिए अपने बयान में बताया कि उससे सिर्फ दस्तावेजों पर साइन करवाए जाते थे और उसे बैंक जाने के लिए मजबूर किया जाता था।

बेनामी संपत्तियों पर कड़ा कदम उठाया

आयकर विभाग ने इस कार्रवाई से यह स्पष्ट किया  है कि बेनामी संपत्तियों पर कड़ा कदम उठाया जाएगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी।राजेश शर्मा से जुड़ी संपत्तियों की जांच अब भी जारी है, और इस केस में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले में 375 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त  की गई है। यह मामला मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। आय दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है।यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ आयकर विभाग के सख्ती को दर्शा रही है।

यह भी पढ़ें:-MP Government Job 2025 : एमपी में महिला पर्यवेक्षक की भर्ती का नोटीफिकेशन हुआ जारी , जल्द करे आवेदन

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *