Bhopal News : पुलिस मुख्यालय भोपाल में बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
Bhopal News : मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक (IPS 2009 बैच) को पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था/सुरक्षा) के पद पर पदस्थ किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत वे पुलिस मुख्यालय, भोपाल में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की निगरानी और समन्वय का दायित्व संभालेंगे। साथ ही, उन्हें DIG (ANO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। प्रशासन का यह निर्णय राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। राज्य शासन के आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है।
