Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज: अगले 4 दिन बढ़ेगी गर्मी, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


Weather News India : जहां एक और मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप थी तो वहीं आज राज्य के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है तो दूसरी ओर तेज आंधी और बारिश का भी मौसम बन रहा है मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में अलर्ट जारी किया है जिस को लेकर अगले 4 दिनों तक राज्य के निवासियों को गर्मी और बारिश के बीच रहना पड़ सकता है . मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के अधिकांश ऑन में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय धूप के कारण उमस और गर्मी महसूस हो रही है तापमान में उछाल पूरे प्रदेश में एक समान नहीं है लेकिन ज्यादातर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है . राजधानी में मौसम मिलाजुला असर देखने को मिला है सुबह से ही अचानक से आंशिक रूप से बादल छा गए जिससे धूप और छांव का खेल चलता रहा मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि भोपाल और आसपास के क्षेत्र में दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा लेकिन जैसे ही शाम होगी परिस्थितियों बदल सकती हैं देर शाम या रात में गलत चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है . आपको बता दें कि भोपाल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने का अनुमान है हवा की गति की बात करें तो 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है इसके साथ ही पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खरगोन और नरसिंहपुर जिले में देखने को मिली है इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है . इसके साथ ही हिल स्टेशनों के रूप में पहचाने जाने वाले पचमढ़ी का मौसम भी सुहावना रहा है वहां पर 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जो प्रदेश के अन्य हिस्सों के मुकाबले काफी कम है पचमढ़ी की यह ठंडक उन लोगों के लिए भी राहत भारी है जो मैदानी इलाकों की गर्मी को दूर रहना चाहते हैं. मौसम विभाग ने 40 जिलों में अलर्ट जारी किया है इन जिलों में , उनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, , शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां,बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, निवाड़ी और पांढुर्णा शामिल हैं। इन जिलों में स्थानीय प्रभाव के कारण कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। गर्मी के अलावा, सबसे बड़ी चिंता तेज रफ्तार हवाओं और वज्रपात की है। विभाग ने उन सभी 40 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां आंधी-बारिश की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है,