Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

मध्य प्रदेश में एक साथ 3 मानसूनी सिस्टम सक्रिय, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून फिर मेहरबान हुआ, बड़वानी में उफनाए नदी-नाले, मौसम विभाग ने सोमवार को दर्जनों जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है.
MP Weather Monsoon Alert Today

Mp Big News,MP Weather Monsoon Alert Today : मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम ने करवट ली है और इंदौर उज्जैन तथा ग्वालियर संभाग में एक साथ तीन मानसून सिस्टम सक्रिय हुआ है। 

इन सिस्टम ओके चलते पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है बड़वानी में तो नदी नाले उत्थान पर आ गए हैं जिसके चलते निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन गई है तो वहीं रतलाम इंदौर मुरैना सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है

 सोमवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

 मौसम विभाग ने सोमवार को उज्जैन नीमच रतलाम मंदसौर राजगढ़ गुना और शिवपुरी में भारी बारिश की संभावना बताई है इसके अलावा भोपाल रायसेन सीहोर विदिषा धार अलीराजपुर बुरहानपुर खंडवा बड़वानी खरगोन झाबुआ आगर मालवा शाजापुर देवास नर्मदा पुरम बैतूल और हरदा में भी भारी बारिश का अनुमान बताया है इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

महाकौशल और बिना की क्षेत्र की बात करें तो कटनी जबलपुर छिंदवाड़ा सिवनी नरसिंहपुर बालाघाट मंडला डिंडोरी पांढुर्ना के साथ-साथ रीवा सतना सीधी सिंगरौली मऊगंज और मैहर में भी बारिश हो सकती है.

 इसके साथ ही शेड्यूल उमरिया अनूपपुर सागर पन्ना दमोह टीकमगढ़ छतरपुर निमाड़ी जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है यानि सोमवार को प्रदेश के लगभग हर हिस्से में मानसून सक्रियता बनी रहेगी कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है

मध्य प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है और अभी यह खत्म होने वाला नहीं है हाल ही के दिनों में बारिश में कुछ ब्रेक के बाद फिर से मौसम की गतिविधियां तेज हो गई है पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। 

11 सितंबर के बाद से राज्य में दोबारा बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है इसके साथ ही 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है हालांकि हर जिले में बारिश की तीव्रता अलग-अलग रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है