Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

Nautapa's 'Double Attack' in MP : कहीं 47 डिग्री से अधिक पारा तो कहीं आंधी-बारिश, जानें आपके शहर का हाल


Nautapa's 'Double Attack' in MP : मध्य प्रदेश में इस समय नौतपा के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिसने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. मंगलवार, 26 मई को राज्य के 16 जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, छतरपुर जिले का खजुराहो 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यह स्थिति उत्तर भारत से आ रही गर्म हवाओं और वातावरण में नमी की कमी के कारण बनी है. एक तरफ जहां आधा राज्य भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय मौसमी सिस्टम के कारण कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है.

खजुराहो और नौगांव में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

राज्य में छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव पिछले कई दिनों से सबसे गर्म स्थान बने हुए हैं. मंगलवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इस सीजन के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके ठीक बाद नौगांव में पारा 46.8 डिग्री, दतिया में 45.6 डिग्री, मंडला में 45.5 डिग्री और टीकमगढ़ में 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है,

राज्य में मौसम के दो अलग रंग

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम के दो बेहद अलग रूप देखने को मिले. मंडला, मलाजखंड (बालाघाट), टीकमगढ़, दतिया और छतरपुर में जहां झुलसाने वाली लू चली, वहीं सीहोर और शहडोल जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली. इसके अलावा बड़वानी, Nautapa's 'Double Attack' in MP : कहीं 47 डिग्री से अधिक पारा तो कहीं आंधी-बारिश, जानें आपके शहर का हाल बुरहानपुर, रायसेन, शहडोल, उमरिया और कटनी में गरज-चमक के साथ अचानक मौसम बदला और बारिश हुई. सागर के केसली में सबसे ज्यादा 8.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बेगमगंज में 7.8 मिलीमीटर, उमरिया में 3.5 मिलीमीटर और सागर शहर में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इन 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के नागरिकों को अगले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आईएमडी ने रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है. https://twitter.com/allindiaweather/status/2057388525906002216 इसके साथ ही भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा, रायसेन, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, कटनी, अशोकनगर, राजगढ़, आगर और दतिया समेत 30 से अधिक जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट के तहत लू चलने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे कुछ पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना भी जताई गई है.