MP IFS Transfer List 2026 : मध्यप्रदेश में 16 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, सिवनी और गुना से भोपाल तक
MP IFS Transfer List 2026 : मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादलों को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत वर्ष 2022 बैच के कुल 16 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। वन विभाग में हुए इन प्रशासनिक बदलावों का उद्देश्य विभिन्न कार्यालयों और वन क्षेत्रों में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना माना जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सिवनी और गुना में पदस्थ अधिकारियों के तबादले सबसे अधिक चर्चा में हैं।
श्रेयस श्रीवास्तव को सिवनी से भोपाल भेजा गया
जारी आदेश के अनुसार सिवनी वन मंडल में पदस्थ वन मंडल अधिकारी (DFO) श्रेयस श्रीवास्तव का तबादला भोपाल किया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय में उप वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।नीरज निश्चल को गुना से नई जिम्मेदारी
इसी तरह गुना में उप वन मंडल अधिकारी के रूप में कार्यरत नीरज निश्चल को भी भोपाल स्थानांतरित किया गया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय में उप वन संरक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
