क्या 15 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून? जानें मौसम विभाग का नया अपडेट
MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों सीधा चलने के मूड में नहीं है। एक तरफ गर्मी का कहर, दूसरी तरफ अचानक आंधी-बारिश और बीच में मौसम विभाग का अलर्ट। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
घायल रिंकू आदिवासी को राजस्थान रेफर किया गया। इसके अलावा श्योपुर में ही आंधी के दौरान एक ऑटो पलट गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। श्योपुर में करीब एक इंच, सागर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी समेत कई जिलों में यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
भोपाल में बादल और शाम को बौछारें
राजधानी भोपाल में सुबह से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हवा की रफ्तार 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के करीब रहेगा। शुक्रवार, 12 जून की शाम को भोपाल में अचानक आंधी आई और तेज हवाओं ने कई इलाकों की बिजली गुल कर दी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन अंधेरे में।एक परिवार के चार लोग हादसे का शिकार
मौसम की यह करवट सिर्फ राहत लेकर नहीं आई। श्योपुर जिले के रजपुरा गांव में तेज हवाओं से दीवार ढह गई और एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय के अनुसार, भीमा आदिवासी (40), उनकी पत्नी सीमा (38) और बेटे राहुल की पत्नी राजवती (21) की मौत हो गई।