Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

MP Police Recruitment 2026 : सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

MP Police Recruitment 2026

Mp Big News,MP Police Recruitment 2026 : मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

कब से शुरू होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों की भर्ती का शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवार 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर रखी गई है। जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म भर दिया है, वे 28 सितंबर तक उसमें सुधार भी कर सकते हैं। परीक्षा की बात करें तो यह 28 अक्टूबर से दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुल्क में है कैटेगरी के हिसाब से अंतर

एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क अलग-अलग तय किया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा 500 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क घटाकर 250 रुपए रखा गया है।

MP Online और Kiosk के लिए अलग चार्ज देना होगा

सिर्फ परीक्षा शुल्क ही नहीं, आवेदन के माध्यम के हिसाब से भी कैंडिडेट्स को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करने पर 20 रुपए अलग से देने होंगे। वहीं जो उम्मीदवार कियोस्क सेंटर के जरिए फॉर्म भरेंगे, उन्हें इसके लिए 60 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। यह छोटा-सा खर्च आवेदन प्रक्रिया का ही हिस्सा है, इसलिए फॉर्म भरते समय इसे ध्यान में रखना जरूरी है।

डिपार्टमेंटल उम्मीदवारों के लिए शुल्क में राहत

जो उम्मीदवार पहले से ही विभाग में कार्यरत हैं और इस भर्ती के जरिए प्रमोशन या बदलाव की उम्मीद रखते हैं, उनके लिए अलग शुल्क संरचना बनाई गई है। डिपार्टमेंटल सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 200 रुपए देने होंगे। जबकि इसी श्रेणी में SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क सिर्फ 100 रुपए रखा गया है, जो एक राहत भरा कदम माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा पद जिला पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के लिए

अगर पदों की बात करें, तो इस भर्ती में सबसे बड़ा हिस्सा जिला पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर पदों का है। यहां कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा सूबेदार के 81 पद और विशेष सशस्त्र बल में सब इंस्पेक्टर के 69 पद शामिल हैं। साथ ही आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी शाखाओं में भी उम्मीदवारों की भर्ती होगी।