Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर: 17 से ज्यादा शहरों शहरों में भीषण लू का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम


MP Weather Forecast May 2026 | मध्य प्रदेश में मई के महीने में सूरज के कड़े तेवर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर राज्य के 17 से अधिक शहरों में भीषण लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी कर दिया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन के अनुसार, पूरे प्रदेश में गर्म हवाओं का असर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से रतलाम, इंदौर, उज्जैन और धार जैसे पश्चिमी जिलों में लू का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 27 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में भी रिकॉर्ड तोड़ तपिश

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस समय पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। छतरपुर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके ठीक बाद रतलाम का नंबर आता है, जहां पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर: 17 से ज्यादा शहरों शहरों में भीषण लू का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम मालवा और निमाड़ क्षेत्र के अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। धार में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री, उज्जैन में 44.7 डिग्री और गुना में 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य की राजधानी भोपाल भी इस तपिश से अछूती नहीं है, जहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों ने 14 मई से लेकर 18 मई की सुबह तक के लिए एक विस्तृत वेदर फोरकास्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू का दायरा लगातार बढ़ेगा और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

14 से 15 मई: रात में भी नहीं मिलेगी राहत

इस अवधि के दौरान सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर और आगर में कहीं-कहीं तेज लू चलने की संभावना है। वहीं, धार, इंदौर और उज्जैन के निवासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी, क्योंकि यहाँ दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं। रतलाम जिले में इस दौरान लू का प्रकोप सबसे खतरनाक स्तर पर देखा जा सकता है।

15 से 17 मई: राजधानी भोपाल सहित कई नए जिले चपेट में

शुक्रवार 15 मई से गर्म हवाओं का क्षेत्र और अधिक विस्तृत हो जाएगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में भी लू थपेड़े मारेगी। इसके अगले दिन यानी 16 मई से ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के अन्य इलाके मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर: 17 से ज्यादा शहरों शहरों में भीषण लू का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम जैसे गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मंदसौर, नीमच और नरसिंहपुर भी इस भीषण गर्मी की जद में आ जाएंगे। पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आगर में इन दोनों दिनों के दौरान गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।

17 से 18 मई: फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं

रविवार 17 मई से सोमवार 18 मई की सुबह तक भी स्थिति में कोई बड़ा सुधार होता नहीं दिख रहा है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित करीब दो दर्जन से अधिक जिलों में लू का दौर जारी रहेगा । झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में लू का प्रकोप अपने चरम पर रहने का अनुमान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस स्थिति को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।