MP Weather News Today : अगले 3 दिन झमाझम बारिश, रीवा-नर्मदापुरम में रेड अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
Mp Big News , MP Weather News Today : मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश लौट आई है, और मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए साफ चेतावनी जारी कर दी है। अगर आप भोपाल, इंदौर, जबलपुर या फिर बुंदेलखंड-महाकौशल इलाके में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
गुरुवार को आधे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को मध्यप्रदेश के करीब आधे हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसकी वजह राज्य के आसपास सक्रिय मानसून का मजबूत सिस्टम है।नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, यहां अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन सभी जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश गिरने की आशंका जताई गई है। यानी अगर आप इनमें से किसी जिले में हैं, तो घर से निकलते वक्त सावधानी जरूर बरतें।

इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना
रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के अलावा भी एक लंबी लिस्ट है, जहां भारी बारिश हो सकती है। सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा और अशोकनगर इस दायरे में आते हैं। इसके साथ ही शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह और पन्ना में भी बादल जमकर बरस सकते हैं। सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट भी मौसम विभाग की सूची में शामिल हैं।
इन 15 जिलों को खास चेतावनी
बारिश जितनी राहत देती है, उतना ही खतरा भी साथ लाती है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में यह खतरा सबसे ज्यादा है, उनमें अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली और सीधी शामिल हैं। इसके अलावा उमरिया, जबलपुर, पन्ना, सतना और दमोह में भी सतर्क रहने की जरूरत है।
रीवा में तो हालात इतने संवेदनशील हैं कि यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीधी, मझगवां, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि नरसिंहपुर समेत कई और जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित बड़े शहरों का हाल
सिर्फ छोटे या ग्रामीण जिले ही नहीं, बल्कि राज्य के बड़े शहर भी इस बारिश के दायरे से अछूते नहीं हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल संभाग के कई इलाकों में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। यानी अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो छाता या रेनकोट साथ रखना बिल्कुल न भूलें।
