Narsinghpur भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 7 करोड़ की सड़क: डेढ़ साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री सड़क, ग्रामीणों का चलना हुआ मुहाल
Narsinghpur News : जी हां, भ्रष्टाचार के दीमक ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक ऐसा ही हैरान करने वाला कारनामा कर दिखाया है। गोटेगांव तहसील क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी सड़क महज अठारह महीनों के भीतर पानी और लापरवाही के बहाव में बह गई।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में सांकल रोड से ओबी रोड मगरधा-बेलखेड़ी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सड़क के निर्माण पर करीब 6.7 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि खर्च की गई थी, और इसे बने अभी बमुश्किल डेढ़ साल ही हुए थे।
महका और गुटौरी गांवों के बीच शेध नदी के किनारे कटाव के कारण, सड़क का लगभग 2,500 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।
अधिकारियों और ठेकेदारों पर उठे सवाल
क्षेत्रीय नागरिकों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की बर्बादी के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों और ठेकेदारों की तगड़ी मिलीभगत है। गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग न किए जाने और समय पर नदी के कटाव को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा दीवार (Retaining Wall) न बनाए जाने के कारण यह सड़क पहली ही बड़ी चुनौती में दम तोड़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जनता के गाढ़े पसीने की कमाई का टैक्स का पैसा किस तरह पानी में बहाया जाता है, यह सड़क उसकी एक जीवंत मिसाल है। समय रहते यदि विभागीय अधिकारियों ने ध्यान दिया होता, तो आज यह दुर्दशा देखने को नहीं मिलती।
2500 मीटर मार्ग बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने से आसपास के गांवों के हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शेढ़ नदी के किनारे का यह हिस्सा बंद होने से स्थानीय लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भारी फेरबदल का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन इस पूरे मामले में जब हमने जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो सब ने फोन रिसीव नहीं किया आपको बता दें कि प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के महाप्रबंधक संजीव सनोदिया से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ
लापरवाह अधिकारियों पर क्या होगी
इस मामले में लापरवाह अधिकारियों पर क्या होगी कार्यवाही सवाल यही है कि निर्माण कार्य को लेकर गुणवत्ता नहीं रही और यह पूरी सड़क डेढ़ साल में बनकर तैयार हुई थी और इसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया अब सवाल यह है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही पर रखने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर क्या विभाग कार्यवाही करेगा
