Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

नरसिंहपुर की शराब दुकानों पर ओवर-रेटिंग को लेकर नेताजी के पास नहीं थे सबूत,तीखे सवालों पर छूट पसीना देखे विडिओ

Narsinghpur news

Narsinghpur news : नरसिंहपुर जिले में इन दिनों हर तरफ शराब की बढ़ी हुई कीमतों यानी ओवर-रेटिंग की चर्चा है। लोग परेशान हैं कि दुकानों पर तय सरकारी रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीति भी पूरी तरह गरमा चुकी है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। लेकिन उनके दावों की हवा  उस समय निकल गई जब सबलों से बचते नजर आए .

 उनका कहना है कि आम लोग और शराब प्रेमी इस लूट का शिकार हो रहे हैं। जनता के हक की इस आवाज को उठाने के लिए उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जहां उन्होंने प्रशासन और सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल तब बदला जब नेताजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पर सीधा साठगांठ का आरोप लगा दिया। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है। 

लेकिन, जब पत्रकारों ने उनके इन आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत मांग दिए, तो नेताजी के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं था। वह कैमरों के सामने कोई पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिससे उनके दावों की हवा निकल गई।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपको नरसिंहपुर में शराब के दामों की तो बहुत चिंता है, लेकिन क्या आप सागर के बंड़ा  में हुई घटनाओं के पीड़ितों से मिलने गए थे? इस सवाल पर नेताजी असहज हो गए और इधर-उधर की बातें करते हुए टालमटोल करने लगे। 

तीखे सवालों के सामने आते ही उनके चेहरे का रंग उड़ गया और वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध सिर्फ सुर्खियां बटोरने का एक जरिया है या फिर इसके पीछे कोई और मकसद छिपा है।