Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

तिरंगे के नीचे नेताजी की जुबानी जंग, स्कूल में आजादी का जश्न बना सियासी अखाड़ा

Guna Latest News

Guna Latest News : 80वां स्वतंत्रता दिवस था। तिरंगा लहरा रहा था, बच्चे गीत गा रहे थे, गांव वाले जुटे थे। मकसद सीधा था आजादी का जश्न, महापुरुषों को याद करना। लेकिन गुना जिले की कुंभराज तहसील के CM राइज स्कूल में यह जश्न कुछ ही मिनटों में सियासी बहस में बदल गया। न बच्चों की मासूमियत बची, न मौके की गरिमा। मंच नेताओं की जुबानी जंग का अखाड़ा बन गया। स्कूल प्रशासन ने कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के स्थानीय नेताओं को बुलाया था। सोच यही रही होगी कि दोनों पक्ष मिलकर आजादी का जश्न मनाएंगे। मगर हुआ उल्टा।

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर सीधा निशाना

भाषण की बारी आई भाजपा नेता राजबहादुर सिंह चौहान की। माइक हाथ में आते ही उन्होंने देश के भूले-बिसरे मुद्दे को फिर से छेड़ दिया  1947 का बंटवारा। उन्होंने सवाल दागा कि आजादी मिलते-मिलते देश दो हिस्सों में क्यों बंट गया, और यह मांग आखिर किसकी थी। निशाने पर रहे उस दौर के कांग्रेस नेतृत्व और महात्मा गांधी।

बात यहीं नहीं रुकी। भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह पर भी टिप्पणी हो गई। सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस के मंच का इस्तेमाल पुरानी राजनीतिक खुन्नस निकालने के लिए क्यों किया जाता है?

कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति, माहौल गरमाया

भाषण सुनकर कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम मीणा (अमाल्या) से रहा नहीं गया। उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय पर्व का मंच राजनीतिक बयानबाजी की जगह नहीं है। बात सही भी थी, मगर टाइमिंग गलत निकली। विरोध जताते ही दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, और देखते ही देखते यह निजी झगड़े का रूप लेने लगी।

समर्थक मंच पर चढ़े, धक्का-मुक्की की नौबत आई

जो बात दो नेताओं के बीच शुरू हुई थी, वह जल्दी ही बड़ी हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक मंच पर चढ़ आए। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों और आयोजकों को बीच-बचाव करना पड़ा, तब जाकर हालात संभले।