Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त: आपके बैंक खाते में आने वाला है 2000 रुपया


PM Kisan 23rd Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत लाभ पाने वाले करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 20 जून 2026 को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से यह राशि जारी करेंगे। इस किस्त का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और अब इसकी तारीख स्पष्ट हो चुकी है।

पिछली किस्त में किसानों को मिले थे 18,640 करोड़ रुपये

इससे पहले 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। उस समय 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान पूरी तरह DBT प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है।

किस आधार पर जारी होती हैं किस्तें?

योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। https://twitter.com/pmkisanofficial/status/2067453614185230448 चार महीने के इस नियमित चक्र को देखते हुए 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी किया जाना तय कार्यक्रम का हिस्सा माना जा रहा है। इससे लाखों किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान आर्थिक सहायता मिलेगी।

23वीं किस्त चाहिए तो इन जरूरी कामों को न टालें

अगर आप चाहते हैं कि 2,000 रुपये की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंचे, तो कुछ जरूरी औपचारिकताओं को समय रहते पूरा करना जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण काम e-KYC है। केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसान PM Kisan पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। सरकार ने PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App के जरिए भी सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI से सीडेड भी होना जरूरी है। भूमि रिकॉर्ड की जानकारी पोर्टल पर सही और अपडेट रहनी चाहिए। कुछ राज्यों में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत Farmer ID भी जरूरी की जा रही है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस जांचते रहें।

PM Kisan Beneficiary List में अपना नाम कैसे देखें?

कई बार किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर आसानी से जानकारी देखी जा सकती है। सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Farmer Corner सेक्शन में Beneficiary List विकल्प का चयन करें। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर Get Report पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपके गांव के लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी। यदि सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आप योजना के तहत मिलने वाली किस्त के पात्र लाभार्थियों में शामिल हैं।

स्टेटस चेक करना भी है जरूरी

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें। इसके लिए PM Kisan वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध Know Your Status (KYS) सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।इसके अलावा Kisan eMitra चैटबॉट के माध्यम से भी लाभार्थी अपनी जानकारी और आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।