Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी तेज, 31 जिलों में आंधी का अलर्ट ,कई संभागों में मौसम विभाग का अलर्ट


MP Rain Alert : मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान 31 जिलों में आंधी और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। भोपाल मौसम केंद्र की ओर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और सागर संभाग के कई शहरों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पांच शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मध्यप्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ कई इलाकों में आंधी और बादलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर गर्मी का असर भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 52 जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 23 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं पांच शहर ऐसे रहे जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। यह स्थिति बताती है कि मानसून से पहले गर्मी और प्री-मानसून गतिविधियां एक साथ असर दिखा रही हैं।

16 जून से 17 जून तक इन जिलों में आंधी की संभावना

16 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 17 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

17 जून को भी जारी रहेगा असर

17 जून की सुबह 8:30 बजे से 18 जून की सुबह 8:30 बजे तक नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

18 जून को इन जिलों में रहेगा प्रभाव

18 जून की सुबह 8:30 बजे से 19 जून की सुबह 8:30 बजे तक नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि इस दौरान प्रभावित जिलों की संख्या पहले की तुलना में कम हो जाएगी, लेकिन मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

19 जून को भी कुछ इलाकों में सक्रिय रहेगा मौसम

19 जून की सुबह 8:30 बजे से 20 जून की सुबह 8:30 बजे तक नर्मदापुरम, बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति मानसून के आगे बढ़ने से पहले सामान्य प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है।