शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर में गूंजी किलकारी आया नया मेहमान
Shivraj Singh Chouhan news : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार ने इस नन्हे मेहमान का नाम ‘अहान’ रखा है। पोते के जन्म की खुशी शिवराज सिंह चौहान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की और परिवार के लिए इस पल को बेहद खास बताया।
नन्हे अहान के घर आने से चौहान परिवार में खुशी का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में बताया कि कुणाल और रिद्धि माता-पिता बन गए हैं और उन्हें तथा उनकी पत्नी साधना सिंह को एक बार फिर दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है।
शिवराज सिंह चौहान ने खुद साझा की खुशखबरी
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। उन्होंने बताया कि बेटे के रूप में ‘अहान’ उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कुणाल और रिद्धि को माता-पिता बनने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का अवसर मिला है।
आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। ❤️ कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है। बेटे 'अहान' की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 7, 2026
परिवार में किसे मिली नई भूमिका?
अहान के जन्म के साथ चौहान परिवार में रिश्तों की एक नई कड़ी जुड़ी है। शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह अब फिर से दादा-दादी बने हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार्तिकेय और अमानत अब बड़े पापा और बड़ी मम्मी बन गए हैं। वहीं परिवार की लाड़ली इला को भी छोटा भाई मिल गया है।
‘अहान’ की किलकारी से घर में छाई खुशी
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में पोते अहान की नन्ही किलकारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहान के आने से पूरा घर आनंद और प्रेम से भर गया है। परिवार के लिए यह सिर्फ एक नए सदस्य का आगमन नहीं, बल्कि खुशियों से भरा खास अवसर है। शिवराज सिंह चौहान ने इसे ईश्वर का अनमोल आशीष बताया है।
नाना-नानी को भी दी बधाई
पोते के जन्म की खुशी साझा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अहान के नाना-नानी बनने पर संदीप जैन और स्वाति जैन को भी बधाई दी। उन्होंने दोनों को नाना-नानी बनने की शुभकामनाएं दीं। इस तरह अहान के जन्म के साथ दोनों परिवारों में भी खुशी का माहौल है।
