गेमर्स के लिए सबसे बड़ा तोहफा! iQOO 15T की धांसू गेमिंग परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी जीत लेगी आपका दिल
iQOO 15T launch date : स्मार्टफोन की दुनिया में गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। दिग्गज टेक ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप फोन iQOO 15T बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह फोन चायना टेलीकॉम की वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से न सिर्फ फोन के डिजाइन और स्टोरेज वेरिएंट्स का पता चला है, बल्कि इसके लॉन्च की संभावित तारीख भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन इसी महीने यानी 20 मई को चीन में दस्तक दे सकता है। आइए, जानते हैं कि iQOO के इस नए फोन में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।
बात करें डिस्प्ले की, तो इसमें 6.82 इंच का बड़ा OLED स्क्रीन मिल सकता है। अन्य लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा, जिससे आपका गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार होने वाला है।
प्रीमियम फ्लैट डिजाइन और शानदार डिस्प्ले
लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, iQOO 15T का लुक और डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आ रहा है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ चौकोर (स्क्वायर शेप) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कंपनी इसे तीन बेहतरीन कलर ऑप्शन - किंगयुन (Qingyun), ट्रैक एडिशन (Track Edition) और लेजेंडरी एडिशन (Legendary Edition) में पेश कर सकती है। फोन का वजन करीब 216 ग्राम और मोटाई 8.25 मिलीमीटर होने की उम्मीद है, जो इसे हाथ में पकड़ने के लिए काफी आरामदायक बनाता है।
बात करें डिस्प्ले की, तो इसमें 6.82 इंच का बड़ा OLED स्क्रीन मिल सकता है। अन्य लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा, जिससे आपका गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार होने वाला है। 