Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Latest Big News

"मुझे टॉर्चर कर रहे हैं..." मौत से दो घंटे पहले मां से रोकर कही थी ये बात, अब इंसाफ के लिए तरस रही ट्विशा शर्मा की रूह


  • मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
  • भोपाल कोर्ट ने ट्विशा के परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टम कराने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के गले, गाल, बाएं हाथ और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं।
  • ट्विशा की सास पूर्व जिला जज हैं और पति भोपाल में ही एडवोकेट हैं, जिन पर प्रताड़ना का आरोप है।
Twisha Sharma Bhopal case updates : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई की रात मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। भोपाल कोर्ट ने बुधवार को ट्विशा के परिवार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम (Re-postmortem) कराने की मांग की थी। कोर्ट ने थाना प्रभारी (SHO) को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश देते हुए इस मांग को नामंजूर किया। इस फैसले से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे मायके पक्ष को बड़ा झटका लगा है, जो पहले दिन से ही ट्विशा के पति और रिटायर्ड जज सास पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच ट्विशा शर्मा की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसने इस पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा के शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान मिले हैं। उनके बाएं हाथ और कंधे पर नीले रंग के निशान हैं, जबकि गाल पर भी चोट खरोंच जैसी दो चोटें पाई गई हैं। इसके अलावा गले पर रस्सी का गहरा निशान मिला है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर पर मौजूद ये निशान इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि मौत से ठीक पहले ट्विशा ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। पुलिस अब इन निशानों के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। अपनी बेटी को खोने के गम में डूबा ट्विशा का परिवार इस समय गहरे सदमे और गुस्से में है। नोएडा से भोपाल पहुंचे परिजनों का आरोप है कि ट्विशा ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिवार अड़ा हुआ है कि जब तक दिल्ली एम्स के डॉक्टरों का पैनल दोबारा पोस्टमार्टम नहीं करेगा, वे शव को नहीं लेंगे। इसी कानूनी लड़ाई और जिद के कारण मौत के आठ दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। उनका शव फिलहाल भोपाल के एम्स अस्पताल के शवगृह (मर्चुरी) में सुरक्षित रखा हुआ है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए परिवार से शव को ले जाने और अंतिम संस्कार करने की अपील की है। https://twitter.com/ANI/status/2057011968524054813 मूल रूप से नोएडा की रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मिस पुणे रह चुकी थीं और ग्लैमर इंडस्ट्री में सक्रिय थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में 'शादी डॉट कॉम' मैट्रिमोनियल साइट के जरिए भोपाल के एक बेहद रसूखदार परिवार में हुई थी। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी सास गिरिबाला सिंह भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश और वर्तमान में भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम (बेंच-2) की अध्यक्ष हैं। हाई-प्रोफाइल परिवार होने के बावजूद ट्विशा की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उन पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया गया और बाद में काम न करने को लेकर 'नाकारा' कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मौत से दो घंटे पहले फोन पर रोई थी ट्विशा, सास की कॉल से मिली मौत की खबर घटना वाली रात यानी 12 मई को ट्विशा ने नोएडा में अपनी मां और भाई से फोन पर लंबी बात की थी। रोते हुए ट्विशा ने परिवार को बताया था कि ससुराल में उसे बुरी तरह टॉर्चर किया जा रहा है और उसका दम घुट रहा है। इस बातचीत के दौरान ही अचानक फोन कट गया। इसके ठीक दो घंटे बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने नोएडा में उनके परिजनों को फोन कर सूचना दी कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इतनी जल्दी हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में किसी नवविवाहिता की शादी के सात साल के भीतर संदिग्ध मौत होने पर कानूनन बेहद सख्त जांच का प्रावधान है। भोपाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से सबूत जुटा रही है ताकि सच सामने आ सके।