Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Local News

नरसिंहपुर गोटेगांव में मासूम की हत्या से सनसनी,मासूम की जिंदगी छीनने वाला अपराध,घटना ने झकझोर दिया

नरसिंहपुर के गोटेगांव क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। कई विशेष टीमों द्वारा जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Narsinghpur Crime News

Narsinghpur crime news : नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर दिया। एक 8 वर्षीय बालिका के लापता होने के बाद पुलिस ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। गांव और आसपास के जंगल में कई घंटों तक तलाश के बाद बच्ची का शव बरामद हुआ।

 प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म और हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की वैज्ञानिक और कानूनी तरीके से जांच कर रही है ताकि अपराध से जुड़े हर तथ्य सामने आ सकें।

गोटेगांव क्षेत्र में मासूम के लापता होने से मचा हड़कंप

घटना नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र की झोतेश्वर चौकी के अंतर्गत एक गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालिका के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। जब काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को सामान्य गुमशुदगी न मानते हुए गंभीरता से लिया और तत्काल बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू कर दिया।

एसपी ने संभाली कमान, कई विशेष पुलिस टीमें बनाई गईं

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिका की तलाश और आरोपी की पहचान के लिए 5 से 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गांव, खेतों और आसपास के जंगलों में संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 40 से 50 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से लगातार खोज अभियान में जुटे रहे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला बच्ची का शव

कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस टीम को बालिका का शव बरामद हुआ। इस घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी संभावित साक्ष्य सुरक्षित किए और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि जांच तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ सके।

आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया

जानकारी  के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 2  आरोपी को हिरासत में लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है।