मध्य प्रदेश शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ी घोषणा शराब दुकानों में लगाए जाएंगे ताले

CM Mohan Yadav Big Announcement :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर थे जहां पर उन्होंने गोटेगांव में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा कर दी गई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की इस घोषणा करते हुए कहा है की नई शराब नीति लागू होने के बाद मध्य प्रदेश की 17 धार्मिक स्थान पर शराब की दुकान पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी और उन पर ताले लगा दिए जाएंगे
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बात कही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराई के रोकथाम के लिए 17 अलग- अलग धार्मिक स्थानों में शराबबंदी की जायेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गोटेगांव हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमावासियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। नर्मदा किनारे उनके लिए आश्रय स्थल तथा स्नान घाट बनाये जायेंगे। साथ ही कहा कि नर्मदा के आंचल को हरा- भरा कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वागत उद्बोधन में परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने में किये जा रहे नवाचार के साथ कहा कि गोटेगांव में लगातार 41 वर्षों से जनभावना के अनुरूप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह गोटेगांव वासियों सहित अन्य लोगों के सहयोग की बदौलत संभव हो रहा है। प्रदेश सरकार भी खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री मणिनागेंद्र सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाई जंप नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अंजली वर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया।