Madhya Pradesh Transfer Policy : मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी नई ट्रांसफर पॉलिसी से मिलेगा राहत, जानें क्या होंगे बदलाव और कब से लागू होगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी की घोषणा की है, जिससे कर्मचारियों को मिलेगा राहत और प्रशासनिक व्यवस्था में आएगा सुधार

- नई ट्रांसफर पॉलिसी पर निर्णय अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।
- प्रभारी मंत्रियों को तबादला प्रक्रिया में अहम अधिकार दिए जाएंगे।
- कर्मचारियों को स्वैच्छिक तबादलों की सुविधा मिलेगी।
Madhya Pradesh Transfer Policy : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा।
कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आगामी कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले, राज्य में ट्रांसफर प्रक्रिया पर बैन लगा हुआ था, लेकिन अब इसे हटाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नई पॉलिसी में प्रभारी मंत्रियों को तबादला प्रक्रिया में अहम अधिकार दिए जाएंगे। इसके तहत, किसी भी कर्मचारी का तबादला संबंधित प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से ही होगा।
स्वैच्छिक तबादलों की सुविधा
नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत, कर्मचारियों को स्वैच्छिक तबादलों की सुविधा भी मिलेगी। इसका मतलब है कि कर्मचारी अपनी इच्छा से किसी अन्य स्थान पर तबादला ले सकेंगे, बशर्ते संबंधित विभाग और मंत्री की अनुमति हो। इससे कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल के चयन में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।

प्रभारी मंत्रियों की भूमिका में बदलाव
मध्य प्रदेश सरकार में प्रत्येक जिले के लिए एक प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाता है। नई पॉलिसी के तहत, इन मंत्रियों की भूमिका में बदलाव किया गया है। अब, जिले के प्रशासनिक मामलों में प्रभारी मंत्री की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।
अगली कैबिनेट तक हम "ट्रांसफर पॉलिसी" पर भी कार्य कर रहे हैं…
मुझे संतोष है कि हमारी सरकार ने भर्ती अभियान चलाया है, जिसके माध्यम से हमारे अधिकांश युवाओं को रोजगार मिल सके। आगामी 27 तारीख को इंदौर में "IT Industry Conclave 2025" भी होने जा रहा है।
आइये, हम सब मध्य प्रदेश को… pic.twitter.com/3wBaaxb3gt
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 22, 2025
कब से लागू होगी नई पॉलिसी?
सूत्रों के अनुसार, नई ट्रांसफर पॉलिसी को जल्द ही लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।