Madhya Pradesh Weather 10 January 2025 : शीतलहर, कोहरा और बारिश का अलर्ट, जानें 11 और 12 जनवरी का मौसम का हाल
मौसम विभाग ने कहा है की शीतलहर, कोहरे और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।जो राज्य के विभिन्न जिलों में असर डाल सकती है।

- शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
- ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश की संभावना
- गुरुवार, 9 जनवरी बुधवार का मौसम
- मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव क्यों आ रहा है?
Madhya Pradesh Weather 10 January 2025 : मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट ली है, और 10 जनवरी 2025 को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने कहा है की शीतलहर, कोहरे और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।जो राज्य के विभिन्न जिलों में असर डाल सकती है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम सर्द रहेगा।साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल में हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है।
शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार 10 जनवरी के लिए मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर और कोहरे की संभावना है।सबसे ज्यादा शीतलहर का असर भोपाल, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, जबलपुर, सिवनी, मंडला और शहडोल में देखा जाएगा इन क्षेत्रों में ठंडी की स्थिति और बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के 19 जिलों में हाल के माध्यमिक कोर देखने को मिलेगा जिससे विजिबिलिटी प्रवाहित हो सकती है।सबसे ज्यादा कोहरा ग्वालियर ,दतिया, भिंड ,मुरैना ,सिंगरौली ,सीधी ,रीवा ,सतना, मऊगंज ,मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल, डिंडोरी ,अनूपपुर, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में देखने को मिलेगा। कोहरे की वजह से यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खास का सुबह और शाम के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया जिसमें ग्वालियर और चंबल है। हल्की बारिश की संभावना ग्वालियर, मुरैना ,दतिया और भिंड जिलों में बताई गई है। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। जिसके चलते इन जिलों में बदल जाने के साथ-साथ हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण ठंड में और भी वृद्धि हो सकती है। जैसे ठंड का एहसास अधिक होगा।
गुरुवार, 9 जनवरी बुधवार का मौसम
गुरुवार ,9 जनवरी को बुधवार के दिन मध्य प्रदेश में कुछ हद तक ठंड में कमी देखी गई है।रीवा और सीधी जिले में अधिकतम ठंड का तापमान दर्ज किया गया है। जहां का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
यह भी पढ़ें:-Gold Silver Price: सोना चांदी फिर और बिक रहा सस्ता जाने आज का ताजा गोल्ड रेट
जबलपुर में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में ,ग्वालियर में 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 26 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांशों में तापमान सामान्य से कमर और सर्दी का असर काफी ज्यादा देखने को मिला है।
11 और 12 जनवरी का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी के लिए भी अलग-अलग अनुमान लगाया गया है 11 जनवरी को ग्वालियर, रीवा, विदिशा, मऊगंज, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर,रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, सतना, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बारिश हो सकती है। 12 जनवरी को भी रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, दमोह, मऊगंज और डिंडौरी में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-Ladli Behna Yojna : महिलाओं को लगा तगड़ा झटका, क्या भाजपा सरकार ने किया बड़ा धोखा? उठ रहे बड़े सवाल
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक दिखाई देगा। इस कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।और ठंड में वृद्धि हो सकती है। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।
अगले तीन दिनों का मौसम
प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में मौसम में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञान को का कहना है कि 22 जनवरी तक राज्य के अधिकांश से समय ठंड का असर काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। इस समय शीतलहर और कोहरे का असर और भी अधिक बढ़ सकता है।जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है।
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव क्यों आ रहा है?
मध्य प्रदेश में इस समय मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। जो मध्य भारत को सबसे ज्यादा प्रवाहित कर रहा है। जो राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे भारत में दिखाई दे रहा है। इसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश बादल और ठंड का असर और भी बढ़ रहा है। इसके साथ ही शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा रहा है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:-MP Rain Cold Wave: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश शीतलहर का जारी प्रकोप