MP Dhaan Bonus 2025 : किसानों के लिए खुशखबरी,बोनस देने के जगह मिलेगी प्रोत्साहन राशि,सीधे बैंक खाते में आएंगे इतने रुपए,जानिए
इसमें पांच हेक्टेयर तक की अधिकतम सीमा निर्धारित की जा सकती है।यह राशि 1 से 2 महीनो में किसानों के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

- प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी
- बोनस देने के जगह पर प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि
- बड़ी संख्या में किसानों ने रोकी उपज
MP Dhaan Bonus 2025 : राज्य सरकार प्रदेश के धान उत्पादक सभी किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना बना रही है। यह राशि प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपये रहेगी। कृषि विभाग इसके लिए योजना तैयार कर रहा है।इस योजना तो सीएम के जापान यात्रा के लोटने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
इसमें पांच हेक्टेयर तक की अधिकतम सीमा निर्धारित की जा सकती है।यह राशि 1 से 2 महीनो में किसानों के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों से 2700 रुपए में गेहूं और ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था। इसका उल्लेख संकल्प पत्र में किया गया है।लेकिन जब गेहूं का उत्पादन प्रारंभ हुआ और बोनस की कोई घोषणा नहीं की गई तो कांग्रेस सरकार ने सरकार पर आरोप लगाया।बाद में सरकार ने प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस देने का निर्णय ले लिया।
बोनस देने के जगह पर प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि
दिसंबर 2024 में राज्य सरकार ने यह तय किया था कि धान उत्पादक किसानों को बोनस देने के स्थान पर प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। और यह प्रोत्साहन राशि ₹2000 प्रति हेक्टेयर होगी। कृषि विभाग में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप योजना का रूप तैयार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Mausam : मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है,कोहरे के साथ बारिश का अनुमान,जानिए आपके शहर का तापमान
योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिया जाएगा। इसके दायरे में लघु, सीमांत और बड़ी जोत वाले सभी किसान इसमें शामिल किए गए हैं।लेकिन इसमें अधिकतम सीमा पांच हेक्टेयर तक रखी जाएगी।5 हेक्टेयर तक के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
बड़ी संख्या में किसानों ने रोकी उपज
इस वर्ष किसानों ने 38.86 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी की थी।6 लाख 368 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 टन धान सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की है। इस वर्ष बाजार में दाम कम होने के कारण किसानों ने बड़ी संख्या में उपज को रोक कर रखा हुआ है।
इस वर्ष कितनी किसानों ने धान की खेती की है।राजस्व विभाग ने इसकी जानकारी ले ली है।विभाग यह जानकारी रखता है कि किस किसान ने कितने क्षेत्र में किस फसल की खेती की है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन 31 मार्च तक रखे गए हैं।
किसानों का पंजीयन 31 मार्च तक, गेहूं का
- प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किया जाएगा ।अभी तक 28 हजार 677 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है।उपजन केंद्र पर पंजीकृत किसानों से उपज खरीदी की जाएगी।
- गेहूं खरीदी का भुगतान आधा से लिंक बैंक खातों में डायरेक्ट किया जाएगा।
- इसमें किसी तरह देरी नहीं कि जाएगी। इसके लिए किसानों से आधार नंबर से लेकर बैंक खातों की पूरी जानकारी ली जा रही है।
- केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए घोषित कर दिया है।पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपया अधिक है
- गेहूं का रजिस्ट्रेशन आप किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क,लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे से ₹50 देकर करवा सकते हैं।
- पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज ,आधार कार्ड और एवं अन्य फोटो पहचान पत्र का परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाएगा।
किसान ऐसे कराए अपना पंजीयन
- सबसे पहले तो आपको https://fcs.up.gov.in/ वेबसाइट पर आ जाना है।
- यहाँ पर आपको खरीद हेतु किसान पंजीकरण का एक ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
- खरीद हेतु किसान पंजीकरण के नीचे विपणन वर्ष में रबी 2024-25 को सेलेक्ट करेंगे।
- गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण को सेलेक्ट करके आगे बढ़ें पर क्लिक कर देंगे।
यह भी पढ़ें:-Narsinghpur News : कलेक्टर ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान के कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने के दिये निर्देश