MP Employees News : एमपी में कर्मचारियों को देना होगा ,संपत्ति का पूरा ब्यौरा , मोहन सरकार के नए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी कर दिए हैं की अचल संपत्ति का ब्यौरा पेश करने की डेडलाइन अब तय कर दी जाएगी।

  • कर्मचारियों को  संपत्ति का ब्यौरा सरकार को देना होगा।
  • कहां खरीदी जमीन अब बताना होगा
  • वेबसाइट पर डालनी होगी जानकारी

MP Employees News : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के मामले में एक नया निर्णय किया गया है आप राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को समय सीमा में संपत्ति का सारा ब्योरा का आदेश दिया है जिसमें 31 जनवरी तक सभी कर्मचारियों को अपना संपत्ति का ब्यौरा सरकार को देना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी कर दिए हैं की अचल संपत्ति का ब्यौरा पेश करने की डेडलाइन अब तय कर दी जाएगी।समय सीमा में संपत्ति की जानकारी न देने वाले कर्मचारियों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कहां खरीदी जमीन अब बताना होगा

कर्मचारियों को निर्धारित का फॉर्मेट में अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी।इसमें आपको बताना होगा कि वह किस पद पर हैं और उनकी कुल वेतन आय कितनी है।किस जिले में कार्य कर रहे हैं।सरकारी नौकरी में आने से लेकर अभी तक उनके और परिवार के सदस्यों के नाम से लेकर कितनी संपत्ति उनके द्वारा क्रय की गई है।सभी की जानकारी सरकार को देनी होगी अचल संपत्ति क्रय करते समय उनकी कीमत और वर्तमान की कितनी है। साथ ही संपत्ति से कितनी आय प्राप्त होती है।यह सभी जानकारी सरकार को सोपनी होगी।

यह भी पढ़ें:-MP Vegetable Price: नए वर्ष में ठंड के असर से मध्यप्रदेश मे कौड़ियों के दाम बिक रही सब्जी किसान परेशान

वेबसाइट पर डालनी होगी जानकारी

एमपी के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को हर साल अपनी संपत्ति का बुरा सरकार को देना अब अनिवार्य होगा।साल 2010 में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को इस संबंध में आदेश भी जारी किए थे।और बताया था कि सभी कर्मचारी अधिकारों को अपनी अचल संपत्ति का हर साल का ब्यौरा देना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग द्वारा आंचल संपत्ति की जानकारी के लिए फॉर्मेट भी जारी किया गया था।

इस फॉर्मेट मैं यह बताया गया था कि कर्मचारी अधिकारी को हर साल अपनी अचल संपत्ति घोषित करनी होती है। विभाग ने यह है पूरी जानकारी विभाग के वेबसाइट पर जारी करके निर्देश भी दिए थे। लेकिन कई विभागों द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों की संपत्ति का बुरा विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किया गया। और इस निर्देश का पालन भी नहीं किया गया है।और ना ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-HMPV Virus Cases : HMPV वायरस से हो जाइए सावधान, भारत में हो गई एंट्री, मोहन सरकार अलर्ट मोड में , स्वाथ्य विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *