MP IAS Promotion List : मध्य प्रदेश सरकार ने IAS अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी किस को मिली नई जिम्मेदारियों देखे
यह आदेश 54 अधिकारियों की पदोन्नति के संबंध में था, जिसमें 2001, 2009, 2011, 2012, 2016 और 2021 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल थे।

MP IAS Promotion List : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 30 दिसंबर 2024 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण पदोन्नति आदेश जारी किए। यह आदेश 54 अधिकारियों की पदोन्नति के संबंध में था, जिसमें 2001, 2009, 2011, 2012, 2016 और 2021 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल थे।
54 IAS अधिकारियों की पदोन्नति
मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी की गई इस पदोन्नति सूची में 54 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो विभिन्न प्रशासनिक पदों पर पदोन्नत हुए हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रमुख सचिव, सचिव, और एडिशनल सचिव के पदों पर पदोन्नति मिली है,
जबकि कुछ अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और वरिष्ठ समय वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। इस सूची में मध्य प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक विभागों में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं,
2001 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति
2001 बैच के सीनियर अधिकारियों को प्रमुख सचिव का पद मिला है, जो उनके लंबे समय से सेवा में योगदान और प्रशासनिक क्षमता रखते है । इस बैच के प्रमुख अधिकारी डॉ. नवनीत कोठारी और श्री पी. नरहरि को महत्वपूर्ण विभागों का प्रमुख सचिव और आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एवं श्री पी.नरहरि को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किए जाने संबंधी आदेश जारी।@JansamparkMP pic.twitter.com/ye4mFolNVC
— GAD, MP (@GADdeptmp) December 30, 2024
नवनीत कोठारी को पर्यावरण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पी. नरहरि को पीएचई विभाग का प्रमुख सचिव सह आयुक्त नियुक्त किया गया है।
2009 बैच के अधिकारियों को सचिव स्तर की जिम्मेदारी
इस आदेश में 2009 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर के पदों पर पदोन्नत किया गया है। यह उनकी कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतीक है। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न विभागों में प्रमुख जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जो प्रशासनिक निर्णयों को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद करेंगे।
2012 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति
2012 बैच के 29 अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस बैच के अधिकारियों की पदोन्नति राज्य सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन अधिकारियों की सेवाएं अब और अधिक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार बन गई हैं। इनमें से कई अधिकारी पहले से ही राज्य की योजनाओं और परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, और अब इनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
एडिशनल सेक्रेटरी बनने वाले अधिकारियों में प्रमुख नाम
- अजय कटेसरिया
- पंकज जैन
- निधि निवेदिता
- चंद्र मोहन ठाकुर
- अनुराग वर्मा
- प्रतिभा पाल
- रोहित सिंह
- सोमवंशी
- प्रवीण सिंह
- फटिंग राहुल अरदास
- राजीव रंजन मीणा
- बाकी कार्तिकेय
- हर्षिका सिंह
- दीपक आर्य
- आशीष भार्गव
- कुमार पुरुषोत्तम
- अवधेश शर्मा
- सुभाष द्विवेदी
- तरुण भटनागर
- रत्नाकर झा
- नरेंद्र जैन
- अरविंद दुबे
- कृष्णदेव त्रिपाठी
- नरेंद्र सूर्यवंशी
- केदार सिंह
- दिनेश मौर्य
- राजेश बाथम
- विवेक चौधरी
- अरुण परमार
- राजेश ओगारे
- भारती जाटव ओगरे
2016 बैच के अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड
2016 बैच के 26 अधिकारियों को 9 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (Junior Administrative Grade) स्वीकृत किया गया है। इन अधिकारियों के नाम में विशेष रूप से उनके प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को माना गया है।
2021 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान
2021 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को अब 67700-208700/- के वेतनमान के तहत पदोन्नति दी गई है।
Madhya Pradesh Government: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला होगा इन 29 जिलों में बदलाव