MP Property Price : मध्य प्रदेश में संपत्ति की कीमतों में वृद्धि, एक अप्रैल से बढ़ेंगे रजिस्ट्रेशन शुल्क
मध्य प्रदेश के 55 जिलों में संपत्ति की कीमतों में 5 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा, जानें कैसे होगा असर

- 55 जिलों में संपत्ति के दामों में बढ़ोतरी।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हुए सर्वे में अधिक रजिस्ट्रियों वाले स्थानों का आधार।
- निर्माण कार्य के चलते कुछ स्थानों पर मूल्य वृद्धि।
MP Property Price: आने वाले एक अप्रैल से मध्य प्रदेश के 55 जिलों में संपत्ति की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। अगर आप घर, फार्म हाउस या खेती की ज़मीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है।
दरअसल, 60 हजार स्थानों पर अब संपत्ति की कीमतों में 5 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होने जा रहा है। यह बढ़ोतरी कलेक्टरों द्वारा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर की गई है।
केंद्र सरकार की पहल से ये बढ़ोतरी तय हुई है। बोर्ड के अध्यक्ष और महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और अब यह लागू हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का असर सभी बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और अन्य छोटे शहरों तक होगा।
मध्य प्रदेश में करीब 1,12,000 स्थान हैं, जिनमें से लगभग 74,000 स्थानों पर संपत्ति की खरीद-बिक्री होती है। इन स्थानों का सर्वे किया गया, और पाया गया कि 55,000 स्थानों पर वर्तमान कीमतों से तीन से चार गुना अधिक रजिस्ट्रियां हो रही हैं। साथ ही, 5,000 स्थानों पर नए निर्माण कार्यों और व्यावसायिक गतिविधियों की भी पहचान की गई है, जहां रजिस्ट्रियों की कीमतों में वृद्धि हुआ है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किए गए सर्वेक्षण और डेटा के आधार पर इन नई दरों का निर्धारण किया गया है। इसमें उच्चतम दामों पर संपत्तियों की रजिस्ट्रियों को देखा गया, और उन्हीं को आधार बनाकर कीमतों में वृद्धि की गई है। इन नई दरों का प्रभाव अप्रैल से लागू हो जाएगा।

अमित तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों के तहत यह कदम उठाया है। इसके तहत भूमि, भवन और अन्य संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा आंकड़े संपत्तियों की जानकारी को ध्यान में रखा गया। खास बात यह है कि आवासीय निर्माण के लिए रसीसी (आरसीसी) और अन्य कच्ची निर्माण विधियों के लिए वर्ष 2024-25 की दरें यथावत रखी गई हैं।
इसलिए, अगर आप भी कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको अगले कुछ दिन में यह निर्णय जल्दी लेना पड़ सकता है, क्योंकि एक अप्रैल के बाद कीमतें बदलने वाली हैं।