MP Mousam Update : 5 दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी ,जानिए क्या होगा बदलाव
बताया जा रहा है की दिसंबर में तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई है।

- पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख बदला
- न्यूनतम तापमान में 2 से 3 दिन तक बढ़ोतरी
- रात में 7.2 डिग्री का पारा, दिन में सामान्य से अधिक
MP Mousam Update : एमपी में दिसंबर में अधिकांश जिलों में मावठा गिरने से किसानों को बहुत अच्छा लाभ हुआ है। मौसम विभाग की माने तो , जनवरी-फरवरी और मार्च में भी बारिश होने की अनुमान है। इससे रबी की फसल को फायदा मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व मौसम विज्ञानी अनुपम काश्यपि ने कहा की ‘पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी के आधार पर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है की अगले तीन महीने तक मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी रहेगा।
बताया जा रहा है की दिसंबर में तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई है।और यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख बदला
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदला गया है। इस कारण दिन और रात तापमान में बदलाव आ रहा है। और दिन का तापमान बढ़ रहा है।
- न्यूनतम तापमान में 2 से 3 दिन तक बढ़ोतरी के आसार है।
- पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तीन दिन बाद रात में गिरावट हो सकती है।
- शनिवार सुबह टीकमगढ़,निवाडी, मैहर, दक्षिण छतरपुर और उत्तरी शहडोल में घना कोहरा छाया रहेगा।
- रीवा और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही है।
- ग्वालियर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य पर दर्ज की गई है।
- कुछ जिलों में अरेंज अलर्ट जिनमे सीधी, नीमच, मंदसौर और गुना में जारी किया गया है।
10 जनवरी के बाद का अनुमान
मौसम विज्ञान की माने तो 10 जनवरी 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।जो सबसे जायदा उत्तर पश्चिम भारत पर अपना असर दिखाएगा।इसका असर सभी प्रदेशों में दिखाई देगा।ठंड और भी अधीक बढ़ेगी इसके साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
रात में 7.2 डिग्री का पारा, दिन में सामान्य से अधिक
भोपाल में दिन और रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा अंतर हो गया है।और यह लगातार बदलता ही जा रहा है। धूप और हवा का रूख बदलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया है।जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा है।रात का पारा 7.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इससे दिन और रात के तापमान में 22.7 डिग्री का अंतर दिखाई दिया है।
तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट
आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटे के बाद दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार बताए जा रहे है। रविवार को दिन का तापमान में 28 डिग्री दर्ज किया गया है।और रात का पारा 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद बर्फीली हवाओं के असर से दिन और रात के पारा में गिरावट दिखाई देगी।
आज का मौसम?
- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में अतिघना कोहरा छाया रहेगा।
- सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर और मैहर घना कोहरा देखी देगा।
- सीधी, टीकमगढ़, निवाड़ी में माध्यम कोहरा रहेगा।
- मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्का कोहरा दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें:-bhopal News : मसाज सेंटरों पर बड़ी छापेमारी 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने मारा छापा मिला ये आपत्तिजनक समान