MPPSC Result 2022 : MPPSC 2022 एग्जाम परीक्षा का परिणाम घोषित, देवास की दीपिका और रमशा ने मारी बाजी ,यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

एमपी पीएससी ने 394 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है. ये परीक्षा कुल 456 पदों के लिए आयोजित की गई थी लेकिन फिलहाल अभी 394 पदों के ही जारी किए गए हैं।

  • दीपिका  पाटीदार ने किया टॉप
  • भोपाल की रमशा  DSP बनेगी
  • नारी शक्ति का रहा दबदबा
  • भर्ती 456 पदों के लिए निकाली गई थी
  • यह देखे MPPSC रिजल्ट लिस्ट

MPPSC Result 2022 : मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए। है।शनिवार को  शाम को जारी अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई है।जिसमे  चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 394 नाम शामिल है। लेकिन 63 पदों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।यह जानकारी अभी बाकी है।

एमपी पीएससी ने 394 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है. ये परीक्षा कुल 456 पदों के लिए आयोजित की गई थी लेकिन फिलहाल अभी 394 पदों के ही जारी किए गए हैं।एमपीपीएससी ने राज्‍य सेवा परीक्षा के नतीजे 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूला के तहत तैयार किए है।इसलिए अभी 87 फीसदी का ही रिजल्‍ट जारी किया गया है।नतीजों में महिलाओं का दबदबा रहा।डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाएं टॉपर हैं।

दीपिका  पाटीदार ने किया टॉप

मध्यप्रदेश की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है।  दीपिका पाटीदार देवास की रहने वाली हैं।उसके बाद 11th -12th की पढ़ाई मैंने अपने पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से की है।उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित किया गया है।24 डिप्टी कलेक्टरों में 11 महिला  के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही हम आपको बता दे की 8 ही पद आरक्षित थे। वहीं 87-13 प्रतिशत के फार्मूले के तहत अभी 87 फीसदी का ही परिणाम जारी हुआ है और 405 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाओं ने टॉप किया है।

MPPSC Result 2022
MPPSC Result 2022

भोपाल की रमशा  DSP बनेगी

भोपाल की रमशा अंसारी ने एक्सीलेंस कॉलेज से बीए इकानामिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। हम आपको बता दे की इन्होंस कोई  कोचिंग  नही की है।और  अब यह डीएसपी बनने जा रही हैं। इनके पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में यूडीसी, मां संजीदा अंसारी हाउस वाइफ हैं। रश्मा कहती हैं कि कड़ी मेहनत  की है। और तीसरी बार में उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें:-आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं जानिए आज का राशिफल

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर के सचिव प्रबल सिपाहा के अनुसार उक्त सूची में अभी केवल 87 प्रतिशत मुख्य भाग की चयन सूची जारी की गई है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के प्रांप्ताकों की जानकारी दी गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में न्यायालयीन प्रकरण के फैसले के बाद बाकी नामों की घोषणा भी जल्दी ही की जाएगी।

नारी शक्ति का रहा दबदबा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 में नारी शक्ति का दबदबा देखने को मिला है  रविवार देर शाम जारी रिजल्ट में 24 डिप्टी कलेक्टर के पदों में से 11 पद महिलाओं के खाते में गए हैं, जबकि उनके लिए 8 पद ही आरक्षित थे. ये रिजल्ट 13 फीसदी फार्मूले के तहत अभी 87 फीसदी कैंडिडेट का रिजल्ट जारी किया गया।हम आपको बता दें, 405 पदों पर भर्ती की गई है।खास ये है  कि कलेक्टर और डीएसपी दोनों ही पदों में महिलाओं का दबदबा बरकरार रहा है।

भर्ती 456 पदों के लिए निकाली गई थी

लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 की मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों के 11 नवंबर से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की थी।राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें 456 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।इनमें सामान्य के 126, एससी के 82 और एसटी कैटेगरी में 103 पद हैं।

जबकि ओबीसी में 103 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 36 पद हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 के बीच हुआ था। इसके परिणाम 7 जून 2024 को घोषित हुए थे।  चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 18 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई।

एमपी पीएससी ने चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर भी जारी की है।यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्टजारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें:-Mp News : मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने लेट गया किसान का पूरा परिवार जानिए हैरान करने वाली वजह

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *