Pachmarhi record temperature in December : शून्य पर पहुंचा मध्यप्रदेश के इस शहर का तापमान, ठंड तोड़ रही है पिछले कई सालों के रिकॉर्ड जानिए आपके शहर के तापमान
पचमढ़ी में अबतक का सबसे कम तापमान 19 जनवरी 1962 को दर्ज किया गया था। उस रात तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

- जधानी भोपाल में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा
- नया रिकॉर्ड बनाएगा पचमढ़ी?
- मध्य प्रदेश के जिलों का कम तापमान
- सबसे कम विजिबिलिटी यहां दर्ज हुई
- उत्तरी हवाओं के कारण पड़ रही इतनी ठंड
Pachmarhi record temperature in December :मध्य प्रदेश में ठंड हर दिन एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर रही है।मंगलवार-बुधवार को रात दिन पचमढ़ी हिल स्टेशन का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इतनी जायदा ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। जनवरी 2025 से पहले भोपाल में दिसंबर की ठंड ने भी कई रिकॉर्ड टूट गए है।मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।
मंगलवार-बुधवार को भोपाल में रात का तपमान न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इसी के साथ भोपाल में ठंड ने 14 साल बाद फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।मौसम विभाग की माने तो 2011 के बाद ये जनवरी में भोपाल का अबतक का सबसे कम और ओवरऑल 58 साल में चौथा न्यूनतम तापमान रहा है।और ठंड अभी और बढ़ सकती है।
राजधानी भोपाल में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा
दिसंबर में भोपाल का ठंड 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।जनवरी 2025 से पहले भोपाल में दिसंबर की ठंड ने भी कई रिकॉर्ड दर्ज किए गए।जिसमे 15 दिसंबर 2024 को यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।जो 58 साल बाद 3.4 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया है।
यह भी पढ़ें:-MP Weather Update 2025: ठंड के तेवर हुए तेज घने कोहरे शीतलहर का अलर्ट होगी मेघगर्जन बारिश
इससे पहले 11 दिसंबर 1966 को भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोपाल में रात दिन का तापमान दर्ज किया जा रहा है।और दिसंबर से जायगा ठंडी तो जनवरी में पड़ रही है। वहीं जनवरी 2021 में भी पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस था। जिसे 58 सालों में अबतक का दूसरा सबसे कम तापमान माना जाता था। वहीं जनवरी में एक बार फिर पारा 4 डिग्री के नीचे पहुंचा है।इस तरह भोपाल का रिकार्ड टूट चूका है।
नया रिकॉर्ड बनाएगा पचमढ़ी?
आईएमडी के आंकड़ों देखे तो मंगलवार-बुधवार रात और दिन पचमढ़ी का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब पहुंच गया। लगभग तापमान शून्य हो गया है।यहां तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रात का दर्ज किया गया है।वहीं आज गुरुवार को पचमढ़ी का तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।
यह भी पढ़ें:-Indore Weather: मौसम के पैटर्न में बदलाव पिछले दो दिनों से उत्तरी हवाओं से बढ़ी इंदौर में कड़ाके की सर्दी सुबह धुंध
इस बार की ठंड को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पचमढ़ी का तापमान शून्य से नीचे भी आ सकता है। पचमढ़ी में अबतक का सबसे कम तापमान 19 जनवरी 1962 को दर्ज किया गया था। उस रात तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पचमढ़ी में 8 जनवरी 2013 को 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था यहां न्यूनतम तापमान में बीते 12 साल का पुराना रिकॉर्ड को छू लिया है।
मौसम विज्ञान की माने तो पहले 22 जनवरी 1962 में राजगढ़ में पर 1.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा था। 9 जनवरी 2013 को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।राजधानी में इसके पहले 25 जनवरी 1970 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद 17 जनवरी 2011 को रात का पर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा था
मध्य प्रदेश के जिलों का तापमान
मध्य प्रदेश में मंगलवार बुधवार रात दिन का तापमान दर्ज किया गया है जिसमें न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है राजगढ़ ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे ज्यादा ठंडा रहा है।
- पचमढ़ी 2 डिग्री सेल्सियस
- राजगढ़ 6 डिग्री सेल्सियस
- शाहपुर 2 डिग्री सेल्सियस
- सिहोरा 7 डिग्री सेल्सियस
- भोपाल 6 डिग्री सेल्सियस
- मंडल8 डिग्री सेल्सियस
- रायसेन 1 डिग्री सेल्सियस
- गुना 4 डिग्री सेल्सियस
- उमरिया 1 डिग्री सेल्सियस
- रतलाम में 8 डिग्री सेल्सियस
- उज्जैन में 6 डिग्री सेल्सियस
- टीकमगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस
- ग्वालियर में 6 डिग्री सेल्सियस
- जबलपुर में 7 डिग्री सेल्सियस
- बालाघाट 5 डिग्री सेल्सियस
- छिंदवाड़ा 6 डिग्री सेल्सियस
सबसे कम विजिबिलिटी यहां दर्ज हुई
भारतीय मौसम विभाग की माने तो उत्तर में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं से कई राज्यों में भीषण शीत लहर लहर के साथ-साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
इसके असर से 8 जनवरी की सुबह मध्य प्रदेश के दामों में 200 मीटर तक बिजिबिलिटी थी।खजुराहो में 300 मीटर तक और उज्जैन और नौगांव में 500 मीटर तक दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे तक कोहरे के येलो अलर्ट के साथ कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी। इसके साथ ही पूरे दिन कोर देखने को मिलेगा।
सबसे अधिक यहां चलेगी कोल्ड वेव
आईएमडी की मुताबिक गुरुवार 9 जनवरी को यानी आज भोपाल, जबलपुर, विदिशा ,रायसेन ,राजगढ़, सीहोर, बैतूल और शाहजहांपुर जिलों में शीतलहर सबसे अधिक चल सकती है। वहीं ग्वालियर, भिंड और मुरैना में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।इसके साथ ही रीवा, सतना, सिंगरौली,सीधी, मऊगंज, छतरपुर ,पन्ना ,टीकमगढ़ ,मंदसौर, निवाड़ी और नीमच में भी ठंड के साथ हल्का कोहरा दिन रात में छाया रहेगा।
उत्तरी हवाओं के कारण पड़ रही इतनी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हिमाचल ,जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर मध्य भारत पर सबसे अधिक पड़ रहा है। उत्तरी हवाओं की वजह से बहुत अधिक ठंड पड़ रही है। वहीं अगले 24 घंटे में नए मौसमी सिस्टम की वजह से ठंड को हद तक कम होगी शुक्रवार 10 जनवरी के बाद से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार दिखाई देंगे।इसके बाद फिर शीत लहर का तीसरा दौर शुरू हो जाएगा। और इसे ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:–MP Weather 2025: ठंड दो दिन रहेंगी तेज प्रदेश में होंगी जबरदस्त बारिश बर्फीली हवाओं ने पकड़ी जोर की ठंड