Paddy Purchase Last Date : किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख तक बेच सकते है धान , जानिए धान खरीदी की लास्ट डेट

इसकी अंतिम तिथि बढ़कर 23 जनवरी 2025 कर दी है।अब किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज की दरों पर खरीदी होगी।उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक हो रहा है।

  • अनाज फसलें 94.85 लाख हेक्टेयर है।
  • प्रदेश में अब तक इतनी हुई खरीदी
  • धान खरीदी 23 जनवरी तक होगी

Paddy Purchase Last Date : मध्य प्रदेश में खरीफ व्यापार का  मौसम 2024-25  के लिए धान की खरीदी 2 दिसंबर से शुरू की गई है। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड – ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है।पहले धान की खरीदी 20 जनवरी 2025 तक होनी थी।

लेकिन अब इसकी अंतिम तिथि बढ़कर 23 जनवरी 2025 कर दी है।अब किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज की दरों पर खरीदी होगी।उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक हो रहा है।

अब तक 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीदी की जा चुकी है। आगे यह भी बताया गया है की प्रदेश में किस जिले में कितनी बोनी हुई है।इस वर्ष  का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर का रखा गया है प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 94.85 लाख हेक्टेयर है।

धान खरीदी 23 जनवरी तक होगी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 4 लाख 35 हजार 390 किसानों से 28 लाख 48 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में की गई है।

यह भी पढ़ें:-pm kisan.gov.in beneficiary status : पीएम किसान योजना से यह किसान होंगे वंचित, जाने योजना के नियम , ऐसे चैक करे किस्त की स्थिति

और अब समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक होगी।1393 उपार्जन केन्द्र धान की खरीदी के लिये बनाये गये हैं।धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

प्रदेश में अब तक इतनी हुई खरीदी

प्रदेश के जिलों में धान की खरीदी अब तक इतनी की जा चुकी है।सूत्रों की माने तो

  • बालाघाट में 3 लाख 74 हजार 547
  • सतना 3 लाख 4 हजार 228
  • रीवा 2 लाख 66 हजार 730
  • मण्डला 1 लाख 42 हजार 839
  • कटनी 2 लाख 80 हजार 206
  • जबलपुर 2 लाख 32 हजार 728
  • सिवनी 1 लाख 75 हजार 162
  • नर्मदापुरम् 1 लाख 4 हजार 867
  • सिंगरौली 1 लाख 13 हजार 768
  • शहडोल 1 लाख 33 हजार 562
  • मैहर 1 लाख 11 हजार 74
  • पन्ना 84 हजार 448
  • उमरिया 84 हजार 76
  • सीधी 82 हजार 767
  • मऊगंज 69 हजार 684
  • अनूपपुर 64 हजार 363
  • नरसिंहपुर 55 हजार 867
  • सागर 10 हजार 217
  • छिन्दवाड़ा 6 हजार 929
  • विदिशा 801, भिंड 713
  • हरदा 543, शिवपुरी 332
  • दमोह 53 हजार 820
  • डिंडोरी 32 हजार 614
  • बैतूल 26 हजार 727
  • रायसेन 25 हजार 190
  • सीहोर 19 हजार 893
  • अलीराजपुर 51 हजार
  • झाबुआ जिले में 17 मीट्रिक टन

प्रदेश में रबी फसलों की पूरी बोनी

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष  का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर का रखा गया हैप्रदेश में  अभी रबी सीजन 2024-25  चालू है।और  बुवाई लगभग समाप्त हो चुकी है।इसमें कुल 139 लाख 95 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 99.9 फीसदी है। जबकि गत वर्ष 137.36 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।और इस बार 140.08 का लक्ष्य रखा गया है।

रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य

राज्य की प्रमुख फसल गेहूं है।जिसकी बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। गेहूं लगभग 94.34 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।जबकि लक्ष्य 91.86 लाख हेक्टेयर रखा गया था। इस वर्ष रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है।जो पूरा नहीं हुआ है।इसमें कुल 139 लाख 95 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है।

इतने लाख हेक्टेयर में फसल बोई

राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 94.34 लाख हेक्टेयर में की गई है। जबकि पिछले वर्ष अब तक 86.66 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 20.44 लाख हेक्टेयर में हो गई है।जो गत वर्ष समान अवधि में 23.29 लाख हेक्टेयर में हुई थी।कृषि विभाग के अनुसार अब तक 139.95 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

अन्य फसलों  की बोनी देखे तो  मटर 2.61 लाख हे. में, अलसी की बोनी 1.05 लाख हेक्टेयर में हुई है।मसूर 7.49 लाख हे. में बोई गई है। राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.44 लाख हे. में की गई है।इस वर्ष 14.61 लाख हे. लक्ष्य रखा गया है।जबकि गत वर्ष अब तक 14.00 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।इस वर्ष गन्ना 1.07 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा। अब तक 1.06 लाख हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है।

प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 94.85 लाख हेक्टेयर है।  तिलहनी फसलें 13.49 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।दलहनी फसलें 30.55 लाख हे. में बोई गई है। एप्रदेश में अब तक लक्ष्य के विरुद्ध गेहूं की बुवाई 102.7 फीसदी, चने की 99.6 फीसदी एवं सरसों की बोनी 85.2 फीसदी हुई है।

यह भी पढ़ें:-Ladli Behna Scheme: लाडली बहनों को बड़ा झटका अपात्र महिलाओं की अचानक बड़ी संख्या

Rahul Srivastava

मेरा नाम राहुल श्रीवास्तव है मैं नरसिंहपुर जिले से हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद कुछ समय मैं अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ-साथ समाचार लेखन का काम भी किया और अब समाचार लेखन का काम की नई शुरुआत कर रहा हूं मेरे द्वारा लिखे गए कंटेंट पूर्णता सत्य होंगे और आपको यह कंटेंट अच्छे लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *