Post Best Office Scheme 2025 : तगड़ा मुनाफा पाने के लिए , पोस्ट ऑफिस की इन सात स्कीम में करे निवेश, मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता
इसमें आपको 1 से लेकर 5 साल की अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम को अपनाया जा सकता है। इसके साथ 7.5% तक ब्याज मिलेगा।

- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र में 5 साल के लिए निवेश
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र मात्र महिलाओ के लिए
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी एक टैक्स फ्री योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के लिए
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 60 से अधिक के लिए
Post Best Office Scheme 2025 : महंगाई के इस दौर में आज के साथ कल के बारे में सोचने चाहिए। लोगों की इस सोच को गलत नहीं कहा जा सकता है। बल्कि ऐसे लोग समझदार कहलाते हैं। और दूर की सोच रखते है। भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए कमाई का कुछ हिस्सा बचत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
तो आगे चलकर पैसों की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है। आज पैसे जोड़ेगे तभी आगे का सब अच्छा कर सकते है।अगर आप भी कहीं जमा करने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको 7 ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।जो टैक्स छूट के साथ-साथ अधिक रिटर्न भी देती है।
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अलग-अलग अवधि के साथ उपलब्ध है। इसमें आपको 1 से लेकर 5 साल की अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम को अपनाया जा सकता है। इसके साथ 7.5% तक ब्याज मिलेगा। ये स्कीम Section 80C के तहत है।इसमें टैक्स फ्री है। ऐसे में ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।जिसके साथ अधिक ब्याज और बिना टैक्स भरे के योजना का लाभ लिया जा सकता है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र में 5 साल के लिए निवेश कर सकते है। NSC योजना में 7.7 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलता है। ये भी एक ट्रैक्स फ्री योजना है। इस स्कीम के तहत निवेशक को चक्रवृद्धि ब्याज का भी फायदा दिया जाता है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र मात्र महिलाओ के लिए उपलब्ध है। इस योजना के तहत महिलाओं को 7.5% ब्याज दर का लाभ मिलता है।इसमें दो साल के लिए महिलाएं जमा कर सकती है। 2 साल के लिए 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का जमा कर पाते है। इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक जमा किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना
पोस्ट ऑफिस की स्कीम सिर्फ लड़कियों के लिए है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 8.2 प्रतिशत ब्याज का लाभ दिया जाता है।इस स्कीम के तहत वार्षिक जमा 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी 21 साल तक की होगी। और यह 15 साल में पूरी होती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना
पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी एक टैक्स फ्री योजना है। इसमें साल में 7.1% का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में कम से कम 500 रुपये जमा कर सकते और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष तक जमा किया जा सकता है। जमाकर्ताओं को जमा की राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलता है।
किसान विकास पत्र योजना
किसान विकास पत्र योजना के द्वारा जमाकर्ताओं को ज्यादा फायदा मिल सकता है। ये स्कीम 115 महीने की अवधि में निवेश राशि को डबल कर सकती है। इसमें कम से कम 1000 रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसमें 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
यह स्कीम उम्र 60 साल या उससे अधिक के लिए है जो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के द्वारा अधिक रिटर्न चाहते है।इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये का जमा किया जा सकता है। 5 साल की अवधि के लिए 8.2% ब्याज का फायदा दिया जाता है।ब्याज का भुगतान हर तीसरे महीने पर किया जाता है।
यह भी पढ़ें:–मध्यप्रदेश में मावठा और ठंड की तगड़ी दस्तक, जानें आने वाले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान