RRB Gruop D recuirment 2025 : रेलवे में कुल 32438 पदों पर होगी नियुक्ति, नोटिफिकेशन हुआ जारी, 23 जनवरी से करे आवेदन
यह भर्ती 3200 से अधिक पदों पर होने जा रही है। रेल्वे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव किया है।

- रेलवे ग्रुप डी भर्ती की जानकारी
- ग्रुप डी भर्ती के लिए उमीदवार की आयु
- आरआरबी ग्रुप डी कैटेगरी के पदों पर सैलरी
- रेलवे ग्रुप डी में आवेदन करने की शुल्क?
- ग्रुप डी पदों के लिए चयन प्रक्रिया
RRB Gruop D Recuirment 2025 : आरआरबी में जॉब करने का सपना देखने बालों के लिए खुशखबरी की बात है।अब ग्रुप डी की भर्ती में आवेदन करने के लिए आईटीआई का डिप्लोमा अनिवार्य नहीं होगा।इससे पहले तकनीकी विभागो के लिए आवेदन करने के लिए 10वी पास होने के साथ साथ एनसीवीटी आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य होता था।
यह भर्ती 3200 से अधिक पदों पर होने जा रही है। रेल्वे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव किया है।अब नए नियम के अनुसार 10वी पास आवेदक भी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती की जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी।नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल 1 के तहत रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32438 पद भरे जाएंगे।अब 10वी पास भी आवेदन कर सकते है।आवेदन का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रुप डी भर्ती के लिए उमीदवार की आयु
रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग लोग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट निर्धारित की गई है। बता दें, कि इस भर्ती में उम्र की गिनती 1 जुलाई 2025 तक के उम्र पर आधारित होगी।
आरआरबी ग्रुप डी कैटेगरी के पदों पर सैलरी
इस भर्ती में गउम्मीदवार को तीनों कैटेगरी में पे स्केल 5,200 से 20,200 रुपये है।इसके अलावा ग्रेड पे, बेसिक पे और डीए यानी महंगाई भत्ता भी समान होता है।
रेलवे ग्रुप डी में आवेदन करने की शुल्क?
रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।वहीं एससी, एसटी, फिजिकली हैंडीकैप, और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये है।आवेदन शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट कार्ड, किसी भी माध्यम से कर सकते हैं।
रेल्वे ग्रुप डी में पदों की जानकारी
रेलवे में नोटीफिकेशन के द्वारा कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। पॉइंट्समैन (बी) 5058,असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 799,असिस्टेंट (ब्रिज) 301,ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग) 13187,असिस्टेंट (पी-वे) 257,असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) 2587,असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल) 1381,असिस्टेंट (एस एंड टी) 2012,असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) 420,असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 950,असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 744,असिस्टेंट टीएल एंड एसी 1041,असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) 624,असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल) 3077 पद अरक्षित है।
ग्रुप डी पदों के लिए चयन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवार को सबसे पहले कम्प्यूटर टेस्ट से गुजरना होगा।इस परीक्षा में पास होने के बाद उमीदवार को सीबीटी 2 से गुजरना होगा। सीबीटी 2 में पास होने के बाद ड्यूक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट होगा।इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी। मैरिट सूची के आधार पर आपका चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-MPESB Recuirment 2025 : मध्यप्रदेश सरकार ने Group-5 की बंपर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी किया , आज ही करे आवेदन