Infinix Note 60 Pro लॉन्च से पहले आया सामने, 1.5K डिस्प्ले और 90W चार्जिंग का खुलासा

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro के डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स की झलक दिखा दी है। नए टीजर से साफ है कि यह फोन सिर्फ अपग्रेड नहीं, बल्कि Note सीरीज के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। बेहतर डिस्प्ले, दमदार बैटरी और प्रीमियम लुक के साथ Infinix इस बार सीधे युवा और टेक-सेवी यूजर्स को टारगेट कर रहा है।
Infinix Note 60 Pro जल्द होगा लॉन्च
Infinix ने नाइजीरिया में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर Infinix Note 60 Pro के जल्द लॉन्च होने का इशारा किया है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन मौजूदा Infinix Note 50 Pro की जगह लेगा और इसके साथ पूरी Note 60 सीरीज भी पेश की जा सकती है, जिसमें Infinix Note 60 और Infinix Note 60 Ultra शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो अब तक इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिले हैं।डिजाइन और कलर ऑप्शन्स
टीजर से सामने आए डिजाइन के अनुसार, Infinix Note 60 Pro में बड़ा एज-टू-एज कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा आइलैंड के अंदर Rear Matrix Display नाम की एक छोटी मिनी LED स्क्रीन भी मौजूद है, जो नोटिफिकेशन या कैमरा स्टेटस जैसी जानकारी दिखा सकती है। फोन को Solar Orange, Silk Green और Torino Black रंगों में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि Solar Orange वेरिएंट का लुक काफी हद तक पिछले साल आए Apple iPhone 17 Pro सीरीज के Cosmic Orange शेड से मिलता-जुलता नजर आता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर फोकस
Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। यह स्क्रीन 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 5G प्रोसेसर दिया जाएगा, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ हैवी ऐप्स और गेम्स को भी आसानी से संभाल सकता है।
